छावला में एक व्यक्ति को गोली मारी गई
नई दिल्ली:
दिल्ली के छावला इलाके में आज सुबह बदमाशों ने चंद्रप्रकाश( 34) को उस समय गोली मार दी जब वह गुरुग्राम अपनी कार से जा रहा था. बाइक से पीछा कर रहे बदमाशों ने सुनसान इलाका देखकर गाड़ी को यह कहकर रुकवाया कि टायर पंचर हो गया है. बदमाशों ने गाड़ी के टायरों की ओर इशारा करते हुए बीच सड़क गाड़ी रुकवाई. चंद्रप्रकाश ने जैसे ही गाड़ी को रोका तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. चंद्रप्रकाश को कई गोलियां लगी हैं.
दिल्ली में रियल एस्टेट एजेंट के घर से 64.84 लाख रुपये जब्त, एक करोड़ रुपये की ज्वैलरी भी मिली
घायल चंद्रप्रकाश को गुरुग्राम के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है इस हमले के पीछे प्रॉपर्टी विवाद है. उन पर प्रॉपर्टी से जुड़े केस भी चल रहे हैं. पुलिस मानकर चल रही है कि प्रॉपर्टी एंगल ही वारदात के पीछे हो सकता है बाकी तमाम पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है.
दिल्ली में 9वीं कक्षा के एक छात्र की हत्या, साथियों पर लगा आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Chhawla