विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2018

परीक्षा में असफल होने के कारण 32 वर्षीय शख्स ने की आत्मदाह की कोशिश

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अहमदनगर जिले के नेवासे का रहने वाला अविनाश शेटे संभवत: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) परीक्षा में असफल होने के कारण व्यथित था.

परीक्षा में असफल होने के कारण 32 वर्षीय शख्स ने की आत्मदाह की कोशिश
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई: महाराष्ट्र सचिवालय के बाहर बुधवार को 32 वर्षीय एक शख्स ने कथित तौर पर आत्मदाह करने का प्रयास किया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अहमदनगर जिले के नेवासे का रहने वाला अविनाश शेटे संभवत: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) परीक्षा में असफल होने के कारण व्यथित था. अधिकारी ने बताया कि उसने मंत्रालय के एक द्वार के सामने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया था. पुलिस ने बाद में उसे हिरासत में ले लिया. उन्होंने बताया कि शेटे ने वर्ष 2013 में कृषि विभाग में सहायक पद के लिए एमपीएससी की परीक्षा दी थी लेकिन वह इसमें असफल हो गया था. इसके बाद वह अक्सर अधिकारियों से मिलने मंत्रालय आता था. 

यह भी पढे़ं : मुजफ्फरनगर क्लेक्ट्रेट के सामने युवक ने किया खुदकुशी का प्रयास

उसका दावा था कि उसने सभी प्रश्नों का उत्तर दिया था और उसे भरोसा था कि वह इसमें सफल होगा. उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह वह फिर सचिवालय आया और खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया लेकिन पुलिस ने उसे आग लगाने से पहले ही पकड़ लिया.

VIDEO : घर में शौचालय नहीं होने पर कॉलेज छात्रा ने कर ली खुदकुशी​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com