विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2018

पुत्र बना 'कुपुत्र': कलयुगी बेटे ने मां को बनाया हवस का शिकार, सात साल के बेटे के सामने किया कथित रेप

मध्‍यप्रदेश के बड़वानी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्‍तों को शर्मसार कर दिया है. यहां पुलिस ने 45 वर्षीय महिला से कथित दुष्कर्म के आरोप में उसके 30 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया है.

पुत्र बना 'कुपुत्र': कलयुगी बेटे ने मां को बनाया हवस का शिकार, सात साल के बेटे के सामने किया कथित रेप
प्रतीकात्मक फोटो
  • 45 वर्षीय महिला के साथ बेटे ने किया कथित दुष्कर्म
  • पुलिस ने 30 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया है
  • यह मामला दो सितंबर का है
भोपाल: मध्‍यप्रदेश के बड़वानी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्‍तों को शर्मसार कर दिया है. बड़वानी के सेंधवा ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र के सुरानी गांव में पुलिस ने 45 वर्षीय महिला से कथित दुष्कर्म के आरोप में उसके 30 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया है. यह मामला दो सितंबर का है.

बताया जा रहा है कि महिला अपने घर पर सो रही थी और उसका विकलांग पति घर से बाहर गया हुआ था. महिला का बड़ा बेटा कालू अपने तीन बच्चों के साथ उनके साथ ही रहता था. कालू रविवार रात को अपनी मां के पास आया और उसके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की. जब महिला ने उसे रोका तो उसने महिला के गले पर दराता रखकर जान से मारने की धमकी देकर उसे कथित रूप से हवस का शिकार बनाया. 

रेप का मामला: दाती महाराज बोले- बिटिया पर नहीं लगाऊंगा आरोप, जांच में करूंगा सहयोग

सेंधवा ग्रामीण पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चौहान ने बताया कि सुरानी गांव की 45 वर्षीय महिला की शिकायत पर कथित रूप से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला के बड़े बेटे को सोमवार रात को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने महिला की शिकायत के हवाले से बताया कि घटना रविवार रात की है. उन्‍होंने बताया कि आरोपी के सात साल का बेटा इस मामले का चश्‍मदीद गवाह है लेकिन उसने डर की वजह से कुछ नहीं कहा है. इस मामले में जब महिला आरोपी के चंगुल से भागने के बाद उसने अपने रिश्‍तेदारों से संपर्क किया और उसने पूरा मामला उन्‍हें बताया जिसके बाद पुलिस में केस दर्ज कराया. 

जबलपुर में नाबालिग के साथ पांच युवकों ने कई बार किया सामूहिक बलात्कार

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376 और धारा 506 के तहत मामला दर्ज कर सोमवार रात को उसे गिरफ्तार कर लिया.    

VIDEO: क्यों नहीं रुक रहे महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध?


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Rapes Mother, Rape, Rape In Madhya Pradesh, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com