विज्ञापन

ZIM vs SA LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जिम्बाब्वे कर रहा पहले बल्लेबाजी

Zimbabwe vs South Africa T20 World Cup LIVE Cricket Score: प्रोटियाज टीम ने सुपर-8 राउंड के अपने पहले दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है.

ZIM vs SA LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जिम्बाब्वे कर रहा पहले बल्लेबाजी
Zimbabwe vs South Africa LIVE Cricket Scorecard Updates, T20 World Cup 2026 Super 8:

Zimbabwe vs South Africa LIVE Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को साउथ अफ्रीका की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रहा है दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जिम्बाब्वे पहले बल्लेबाजी कर रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है. प्रोटियाज टीम ने सुपर-8 राउंड के अपने पहले दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है. पहले मैच में टीम ने भारत को 76 रनों से हराया था. वहीं, दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा था. (SCORECARD)

दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में टीम टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. जिम्बाब्वे ने टी20 फॉर्मेट में आज तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज नहीं की है.

T20 World Cup 2026 Super 8 LIVE Updates: Zimbabwe vs South Africa LIVE Score Straight from Arun Jaitley Stadium, Delhi

दोनों टीम की प्लेइंग 11

जिम्बाब्वे (प्लेइंग XI): तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मडांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजराबानी

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्टजे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com