विज्ञापन

IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: 'उनका तरीका जैसा भी हो हम निपट लेंगे', टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के कोच ने दी 'गंभीर' चुनौती

Zimbabwe Coach Ahead Of Crucial Super 8 Clash: सैमन्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ की गई गलतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी टीम विशेष रूप से गेंदबाजी इकाई को लेकर विपक्षी टीम ने जो पूर्व अनुमान लगाए वह सही साबित हुए और भारत के खिलाफ इस तरह की गलती से बचना होगा.

IND vs ZIM, T20 World Cup 2026:   'उनका तरीका जैसा भी हो हम निपट लेंगे', टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के कोच ने दी 'गंभीर' चुनौती
Zimbabwe Coach Ahead Of Crucial Super 8 Clash

IND vs ZIM, T20 World Cup 2026:  जिम्बाब्वे के मुख्य कोच जस्टिन सैमन्स जानते हैं कि भारत उनके खिलाफ गुरुवार को टी20 विश्व कप के सुपर 8 मुकाबले में आक्रामक रुख अपनाएगा, लेकिन उनका मानना ​​है कि वेस्टइंडीज से मिली करारी हार से मिले सबक के बाद उनकी कमजोर मानी जाने वाली टीम इस महत्वपूर्ण मैच के लिए पूरी तरह से तैयार रहेगी. वेस्टइंडीज ने सोमवार को यहां खेले गए सुपर आठ के मैच में जिम्बाब्वे को 107 रन से करारी शिकस्त दी. भारत को भी अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका से 83 रन से हार का सामना करना पड़ा था और सैमन्स को लगता है कि भारतीय टीम उनके खिलाफ शुरू से ही हावी होकर खेलने की कोशिश करेगी.

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद सैमन्स ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि भारत किस तरह से खेलेगा और उनका तरीका भी वैसा ही होगा जैसा कि वेस्टइंडीज ने अपना, वे (भारत) कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.‘‘

उन्होंने कहा, ‘‘इससे हमें अच्छी सीख मिलेगी. हम दबाव से कैसे निपटते हैं, हम कैसे शांत रहते हैं और कैसे तुरंत सोच-समझकर काम करते हैं। हम कैसे बदलाव करने की कोशिश करते हैं और कैसे बल्लेबाजों की लय को बिगाड़ते हैं.''

सैमन्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ की गई गलतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी टीम विशेष रूप से गेंदबाजी इकाई को लेकर विपक्षी टीम ने जो पूर्व अनुमान लगाए वह सही साबित हुए और भारत के खिलाफ इस तरह की गलती से बचना होगा.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup Semifinal Scenario: भारत की हार और वेस्टइंडीज की जीत के बाद वर्ल्ड कप में उथल पुथल, जानें कौन पहुंचेगा समीफाइनल में

ये भी पढ़ें- India's semi-final equation: भारत T20 वर्ल्ड कप में कैसे वापसी कर सकता है? कैसे पहुंचेगा समीफाइनल में, जानें तीन-तरफा टाई का मामला क्या है?

उन्होंने कहा‘‘हम इस मामले में थोड़ा और समझदारी से काम ले सकते हैं. चेन्नई का मैदान थोड़ा बड़ा होगा और शायद इस लिहाज से वहां हमें थोड़ी ज्यादा आसानी होगी.''

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com