ऐसा लगता है कि करीब चार महीने पहले टी20 विश्व कप खिताबी जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन का लक पूरी तरह से उसने रूट गया है. दो दिन पहले ही उनके इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से XI से ड्रॉप किए जाने की चर्चा खत्म भी नहीं हुई थी कि अब इसी महीने जिंबाब्वे दौरे के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम से भी उन्हें बाहर कर दिया गया है. न ही यह फैसला पूर्व क्रिकेटरों को हजम हो रहा है और उन ही संजू के चाहने वालों को. अगरकर एंड कंपनी के इस फैसले पर कमेंट आने शुरू हो गए हैं.
🚨 Sanju Samson has been dropped from the 3-match T20I series in Zimbabwe.
— CREX (@Crex_live) July 6, 2026
Here's what CREXpert Aakash Chopra has to say about Sanju Samson.#SanjuSamson #ZIMvsIND #AakashChopra #CricketMatlabCREX pic.twitter.com/OZzH8OisSg
पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने कहा, 'यह चिंता का विषय है. इसमें थोड़ा दुख भी है क्योंकि आपको उनके लिए बुरा लगता है. उन्होंने अभी-अभी एक विश्व कप जीतने में मदद की, लगातार तीन मैचों में रन बनाए. एक वर्चुअल क्वार्टर-फाइनल, सेमीफाइनल, फाइनल में. और वह 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे. मेरा मतलब है कि एक खिलाड़ी और क्या कर सकता है? आईपीएल भी अच्छा रहा था. केवल तीन पारियां खराब होने के कारण अपनी जगह गंवा देना. हां यह थोड़ा कड़ा (क्रूर) लगता है. इसमें कोई शक नहीं है. अगर संजू निराश या हताश महसूस कर रहे हैं, तो उन्हें ऐसा महसूस करने का पूरा अधिकार है.'
आकाश ने कहा, 'लेकिन सच यह भी है कि वैभव सूर्यवंशी दरवाजा खटखटा रहे थे. वे सिर्फ खटखटा नहीं रहे थे, बल्कि वे उसे तोड़ रहे थे. इसलिए, उन्हें बाहर रखना लगभग असंभव था. लेकिन मुझे लगा कि शायद एक बेहतर रणनीति अपनाई जा सकती थी. आप सूर्यवंशी से कह सकते थे, 'आप इस इंग्लैंड दौरे के सभी पांचों मैच खेलेंगे,' और हम वास्तव में अभिषेक, संजू और ईशान को इन तीनों के बीच रोटेट (बारी-बारी से खिलाना) कर सकते थे. या आप कह सकते थे, 'ठीक है, आप आयरलैंड में दो मैच खेलिए और हम दूसरों को रोटेट करेंगे.' लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं किया गया. अब ऐसा लग रहा है कि संजू को आराम नहीं दिया गया है बल्कि उन्हें ड्रॉप (टीम से बाहर) कर दिया गया है. और यह थोड़ा कड़ा लगता है क्योंकि अगर अभिषेक और ईशान खेलते रहते हैं और संजू अकेले बाहर रहते हैं, तो यह बात गले नहीं उतरती. यह अच्छा स्वाद नहीं छोड़ता. यह पूरी तरह सच है और यहां संजू के साथ अन्याय हुआ है.'
I think it is imperative that the BCCI gives fans the reason why Sanju Samson isn't in the team to Zimbabwe. Communication is crucial because otherwise people will arrive at their own conclusion. Because surely he cannot be dropped. Surely not.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) July 6, 2026
चोपड़ा के आलावा मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी X पर अपने विचार रखे हैं. भोगले ने सेलेक्टरों की आलोचना करते हुए कहा, ' 'मैं सोचता हूं कि यह अनिवार्य है कि बीसीसीआई फैंस को बताए कि जिंबाब्वे दौरे के लिए क्यों संजू सैमसन भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. संवाद बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि लोग कुछ और ही सोचेंगे. लोग अपना खुद का ही निष्कर्ष निकाल लेंगे. निश्चित रूप से संजू को टीम से ड्रॉप नहीं किया जा सकता. निश्चित तौर पर नहीं.'
फैंस गौतम गंभीर के कुछ साल पहले संजू को लेकर किए गए पोस्ट को फिर से पोस्ट कर तंज कस रहे हैं
It's weird that the only playing eleven Sanju Samson doesn't find a place is that of India, rest almost everyone is ready for him with open arms @rajasthanroyals @IPL @BCCI
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 22, 2020
🚨 Got the big tea about Sanju Samson and Gautam Gambhir conversation:
— Indian Cricket Ministry (@Tejashyyyyyy) July 6, 2026
> First, Gautam Gambhir told him that he was dropped from this match.
> Then, Sanju Samson accepted it and tried to walk away.
> But Gambhir stopped him and told him that he had also been dropped from the…
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं