विज्ञापन

कौन सा फॉर्मेट पसंद है? जीत के बाद दिल से बोले डेब्यूटेंट यश ठाकुर, बेनेट के खिलाफ प्लान का किया खुलासा

लंबे कद के ठाकुर ने शनिवार को भारत के लिए करियर का आगाज किया. और पहले ही मैच में वह पंडितों को इंप्रेस करने में सफल रहे

कौन सा फॉर्मेट पसंद है? जीत के बाद दिल से बोले डेब्यूटेंट यश ठाकुर, बेनेट के खिलाफ प्लान का किया खुलासा

Yash Thakur's statement after India's win: जिंबाब्वे दौरे में टीम इंडिया के साथ कुछ नए खिलाड़ी गए हैं. किसी भी खिलाड़ी को परखने के लिहाज से यह एक अच्छी सीरीज है. और जिस अंदाज में मीडियम पेसर यश ठाकुर ने पहले ही अंदाज में कॉन्फिडेंस से बॉलिंग की, उससे बिल्कुल भी नहीं लगा कि उन्होंने शु्क्रवार को भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया. ठाकुर ने फेंके कोटे के 4 ओवरों में 30 रन देकर 3 विकेट लिए. और मैच के बाद उन्होंने एकदम दिल से बात की.  

अपने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पर ठाकुर ने कहा, ' इस गेम को खेलने का अवसर मिलने के लिए मैं वास्तव में बहुत आभारी हूं. मैं अपने परिवार और अपने करीबियों का भी बहुत आभारी हूँ, जिन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया है. इसलिए मैं इसके लिए सचमुच बहुत आभारी हूं.' मिले विकेट और बेनेट के खिलाफ रणनीति पर ठाकुर ने कहा, 'मुझे लगता है कि पिच बल्लेबाजी के लिए वाकई बहुत अच्छी थी. मैंने और श्रेयस भाई ने अपने स्पेल से पहले अपनी योजनाओं पर चर्चा की थी और हम उन पर टिके रहे. हमें लगा कि इस पिच पर धीमी गेंद एक बहुत ही प्रभावी विकल्प होगी. इसलिए हमने इस पर भरोसा किया और यह हमारे लिए कारगर साबित हुई.

रेड-बॉल और व्हाइट-बॉल क्रिकेट के बीच बदलाव पर इस पेसर ने कहा, 'पिछले महीने मैं श्रीलंका के भारत 'ए' दौरे पर खेल रहा था. मैंने वहां वन-डे और टेस्ट दोनों सीरीज खेलीं. मैं हमेशा व्हाइट-बॉल और रेड-बॉल दोनों क्रिकेट के लिए अपनी योजनाएं तैयार रखता हूं.' आप किस फॉर्मेट को वरीयता प्रदान करते हैं, पर ठाकुर ने कहा, 'मैं बस खेलना चाहता हूं और मुझे दोनों ही फॉर्मेट पसंद हैं. यहां पसंद या प्राथमिकता जैसी कोई बात नहीं है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Zimbabwe, Zimbabwe Vs India 07/25/2026 Zmin07252026270412, Cricket, Yash Ravisingh Thakur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com