बोर्ड ने साफ किया है कि जहीर की नियुक्ति भी द्रविड़ की तरह ‘दौरा विशेष’ के लिए होगी (प्रतीकात्मक फोटो)
- कहा-दौरा विशेष के लिए है जहीर और द्रविड़ की नियुक्ति
- इन दोनों की नियुक्ति रवि शास्त्री की सलाह के बाद की गई
- सीएसी ने कोच के लिए पांच उम्मीदवारों का लिया था इंटरव्यू
नई दिल्ली:
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में जहीर खान और राहुल द्रविड़ की नियुक्ति पर स्पष्टीकरण जारी किया है. बीसीसीआई ने साफ किया है कि जहीर खान की भारतीय क्रिकेट टीम में बतौर गेंदबाजी सलाहकार नियुक्ति भी बल्लेबाजी सलाहकार राहुल द्रविड़ की तरह ‘दौरा विशेष’ के लिए होगी. बीसीसीआई ने भी कहा कि जहीर और द्रविड़, दोनों की नियुक्ति नए मुख्य कोच रवि शास्त्री से सलाह के बाद की गई. गौरतलब है कि सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने 9 जुलाई को मुख्य कोच के पद के लिए पांच उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया था. यही नहीं, बीसीसीआई ने सीएसी को यह काम बिना किसी धनराशि के करने के लिये शुक्रिया कहा.
वीडियो: मंगलवार को हुई थी रवि शास्त्री की कोच के रूप में नियुक्ति
इस संबंध में जारी विज्ञप्ति में कहा गया है ‘बीसीसीआई क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करती है जिसने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की चयन प्रक्रिया के लिये सहर्ष सहमति दी. समिति के तीनों सदस्यों ने पूरी पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ यह काम पूरा किया.’
विज्ञप्ति के अनुसार,‘रवि शास्त्री की सिफारिश उनके प्रस्तुतिकरण के आधार पर की गई. उनके चयन पर फैसला करने के बाद सीएसी ने उनसे सलाह करने के बाद विदेशी दौरों के आधार पर और टीम की जरूरतों के हिसाब से बल्लेबाजी और गेंदबाजी सलाहकार रखने का फैसला किया.’इसके मुताबिक, ‘बीसीसीआई सीएसी की सेवाओं के लिये शुक्रिया करना चाहता है.’ सोमवार को नए कोच की घोषणा के वक्त बीसीसीआई ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया था कि जहीर टीम के पूर्णकालिक गेंदबाजी कोच होंगे. (भाषा से इनपुट)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
BCCI, Zaheer Khan, Bowling Consultant, Rahul Dravid, Batting Consultant, Tour Specific, Ravi Shastri