विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2017

क्रिकेटर जहीर खान ने 'चक दे इंडिया' गर्ल सागरिका घाटगे के साथ की सगाई

क्रिकेटर जहीर खान ने 'चक दे इंडिया' गर्ल सागरिका घाटगे के साथ की सगाई
  • जहीर-सागरिका को युवी और हेज़ल की शादी में देखा गया
  • पहले जहीर का नाम एक्ट्रेस ईशा शरवानी के साथ जुड़ा था
  • जहीर IPL-2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान हैं
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज़ गेंदबाज जहीर खान और 'चक दे इंडिया' फेम सागरिका घाटगे के बीच काफी दिनों से कुछ-कुछ चल रहा था. सोशल मीडिया पर दोनों के रोमांस की ख़बरें आए दिन छाई रहती थीं, लेकिन दोनों की तरफ से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं आई. आज जब जहीर आईपीएल सीजन-10 में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी में व्यस्त हैं, ऐसे समय में जहीर ने ट्वीट करके अपने चाहने वालों को वह ख़बर दे ही दी, जिसके बारे में वे लगातार अटकलें लगाते आ रहे थे. जहीर ने सागरिका की उंगली में मोहब्बत वाली अंगूठी पहना दी है.

जी हां, जहीर ने ट्वीट करके लिखा, 'कभी भी अपनी पत्नी की पसंद पर मत हंसो, तुम भी उसमें से एक हो. पूरी जिंदगी के जीवनसाथी, एनगेज्ड सागरिका घाटगे.' इस ट्वीट के साथ जहीर ने अपनी मंगेतर के साथ अपना एक फोटो भी शेयर किया है. सागरिका ने भी क्रिकेटर के साथ सगाई की ख़बर को ट्वीटर पर साझा किया है.

बता दें कि सागरिका ने शहारुख खान की चर्चित मूवी 'चक दे इंडिया' में अहम रोल कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. जहीर और सागरिका पिछले कई महीनों से साथ-साथ देखे जा रहे थे. पिछले साल दिसंबर में दोनों को युवराज सिंह और हेज़ल कीच की शादी में देखा गया था.   जहीर से पहले विराट कोहली ने बॉलीवुड अदाकार अनुष्का शर्मा के साथ वेलेंटाइन डे पर ट्वीटर पर फोटो शेयर करके वेलेंटाइन डे का संदेश दिया था. अब जहीर भी उन्हीं की राह पर चल निकले.

इससे पहले जहीर खान का नाम एक्ट्रेस ईशा शरवानी के साथ जुड़ा था. वे उनके साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे. खबर तो यह थी कि जहीर खान आईसीसी वर्ल्ड कप-2011 के बाद ईशा से शादी करने वाले हैं, लेकिन अचानक ही ब्रेकअप की खबर आ गई. करीब 8 साल तक चले इस रिश्ते के बारे में जहीर और ईशा ने कभी कोई बात नहीं की.

ईशा के बाद जहीर का दिल सागरिका की खूबसूरत आंखों में जाकर अटक गया. ऐसा भी कहा जाता है कि जहीर खान काफी समय से सागरिका के इर्द-गर्द चक्कर काट रहे थे, लेकिन दाल नहीं गली. बाद में पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी ने दोनों की मुलाकात कराई थी.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी इस समय आईपीएल में अपने हुनर का जलवा बिखेर रहे हैं. वे दिल्ली डेयरडेविल्स की अगुवाई कर रहे हैं. वे अबतक आईपीएल के 95 मैचों में 99 विकेट चटका चुके हैं. 38 वर्षीय इस खिलाड़ी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के साथ आईपीएल की शुरुआत की थी, लेकिन अगले दो सीजन मुंबई इंडियंस की तरफ से खेले. उसके बाद उन्होंने 2011 से 2013 तक बेंगलुरु की तरफ से खेला. आईपीएल सीजन-8 से वह दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेल रहे हैं.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Actress Sagarika Ghatge, Indian Premier League 2017, Zaheer Khan, Delhi Daredevils
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com