विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2020

CSK के Live सत्र में चहल ने साक्षी के सामने दिखाया धोनी के लिए अपना प्यार- बोले- 'हैलो भाभी, कहां हैं माही भाई"..

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के इंस्टाग्राम लाइव सत्र में इस बार धोनी (Dhoni) की वाइफ साक्षी (Sakshi Dhoni) ने शामिल हुईं. लाइव चैट के दौरान साक्षी ने धोनी को लेकर भी बात की और कहा कि माही उन्हें लंबे वालों में पसंद नहीं थे.

CSK के Live सत्र में चहल ने साक्षी के सामने दिखाया धोनी के लिए अपना प्यार- बोले- 'हैलो भाभी, कहां हैं माही भाई"..
चहल ने साक्षी के सामने दिखाया धोनी के लिए अपना प्यार
  • CSK के साथ लाइव सत्र में साक्षी हुईं शामिल
  • चहल ने लाइव सत्र के दौरान लगातार किए कमेंट
  • धोनी को लेकर यादें की शेयर
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के इंस्टाग्राम लाइव सत्र में इस बार धोनी (Dhoni) की वाइफ साक्षी (Sakshi Dhoni) ने शामिल हुईं. लाइव चैट के दौरान साक्षी ने धोनी को लेकर भी बात की और कहा कि माही उन्हें लंबे वालों में पसंद नहीं थे. यदि माही उनसे लंबे बालों में मिले होते तो शायद वो उनकी तरफ देखती भी नहीं. लाइव सत्र में साक्षी ने कहा कि उन्हें धोनी के गोल्डन हेयर कभी पसंद नहीं थे. इस लाइव सत्र के दौरान युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) भी कमेंट करते नजर आए. चहल लाइव सत्र के दौरान धोनी को लेकर साक्षी से सवाल करते आए. चहल ने कई कमेंट किए जिसमें धोनी का जिक्र था. इतना ही नहीं चहल ने साक्षी को लूडो में हराने का चैलेंज भी दे डाला है जिसे धोनी की वाइफ से स्वीकार भी कर लिया है. साक्षी और सीएसके (CSK) के लाइव सत्र के दौरान बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी कमेंट करते नजर आए.

रणवीर ने साक्षी के लिए लिखा सोशल मीडिया पर धमाकेदार एंट्री. साक्षी ने कहा कि धोनी और वो क्रिकेट को इस समय काफी मिस कर रहे हैं. लॉकडाउन के खत्म होने के बाद हम उत्तराखंड जाकर कुछ समय बिताएंगे. ऐसा प्लान हमने कर रखा है.

बता दें कि हाल ही में ट्विटर पर धोनी रिटायरमेंट ट्रेंड कर रहा था, उस पर साक्षी ने रिएक्शन दिया और कहा कि ऐसी बातें होते रहती है, लेकिन इन अफवाहों में सबसे ज्यादा नुकसान उनका ही होता है. उनके पास फोस और एसएमएस आते रहते हैं.  बता दें कि साक्षी ने धोनी के संन्यास की बातें को अफवाह बताने के लिए ट्वीट किया था और कुछ देर के बाद अपने ट्वीट को डिलिट भी कर दिया था. इसपर साक्षी ने कहा कि अफवाह फैलानों वालों के लिए मेरा वह ट्वीट था, और जब एक बार काम हो गया तो ट्वीट को डिलीट करना ही मैंने उचित समझा. साक्षी ने धोनी को लेकर कहा कि, वह क्रिकेट को लेकर काफी इमोशनल हैं

VIDEO: कुछ समय पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया था. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com