विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2019

IND vs AUS: रोमांचक जीत के बाद 'चहल टीवी' पर विराट कोहली और विजय शंकर, की मजेदार बातें, VIDEO

IND vs AUS: रोमांचक जीत के बाद 'चहल टीवी' पर विराट कोहली और विजय शंकर, की मजेदार बातें, VIDEO
Yuzvendra chahal के शो में नजर आए Virat Kohli और Vijay Shankar
  • विराट ने अच्‍छे प्रदर्शन के लिए विजय शंकर को सराहा
  • चहल ने विराट की सफेद होती दाढ़ी को लेकर की चुहल
  • विजय शंकर बोले,'हिंदी बोलने के मामले में हाथ जरा तंग है'

India vs Australia: टीम इंडिया ने दूसरे वनडे मैच (2nd ODI) में ऑस्‍ट्रेलिया   (India vs Australia) को 8 रन से पराजित करके सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. भारतीय टीम इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए विराट कोहली के शतक (116रन) के बावजूद 250 रन बनाकर आउट हो गई थी. जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्‍ट्रेलिया को 251 रन के लक्ष्‍य तक नहीं पहुंचने दिया. विजय शंकर ने आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर ऑस्‍ट्रेलिया टीम को 250 रन के स्‍कोर पर ढेर कर दिया. मैच के बाद युजवेंद्र चहल  (Yuzvendra chahal) के शो 'चहल टीवी' पर टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) और हरफनमौला विजय शंकर (Vijay Shankar) नजर आए. उन्‍होंने इस दौरान हल्‍के-फुल्‍के माहौल में बातों के साथ मौजमस्‍ती भी की. बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर चहल की दोनों क्रिकेटरों के साथ बातचीत का वीडियो पोस्‍ट किया है.

मार्कस स्‍टोइनिस जब भी बनाते हैं 50+ का स्‍कोर, ऑस्‍ट्रेलिया टीम को हो जाता है 'टेंशन'

विराट ने बल्‍ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन के लिए विजय शंकर (Vijay Shankar) को बधाई दी. उन्‍होंने कहा, 'विजय ने जिस तरह से बैटिंग की और आखिरी ओवर फेंका, उसके लिए मैं बधाई देता हूं. इसके लिए बहुत अधिक मानसिक मजबूती की दरकार होती है और उसने (विजय ने) इसे बखूबी दिखाया.' अपने साथ विजय शंकर की पार्टनरशिप के बारे में बात करते हुए विराट ने कहा कि इसने उनका काम आसान कर दिया. उन्‍होंने कहा, 'जब मैं और विजय बैटिंग कर रहे थे, हमने अच्‍छी पार्टनरशिप की. विजय ने वाकई अच्‍छी बैटिंग की, दुर्भाग्‍य से उसे रन आउट होना पड़ा.' विजय शंकर ने 41 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली थी. उन्‍होंने इस मौके पर कहा-यह दूसरा मौका है जब मैं 40 रन बनाने के बाद आउट हुआ. अगली बार कोशिश करूंगा कि अर्धशतक बनाऊं.  शो के दौरान चहल ने दिखाया कि अब टेंशन की वजह से विराट कोहली की दाढ़ी में सफेद बाल भी बढ़ते जा रहे हैं. अपनी सेंचुरी के बारे में कोहली ने कहा, 'दोपहर में काफी ज्यादा गर्मी थी. विकेट बहुत सूखा था, स्लो हो रहा था. 25 ओवर के बाद यह काफी धीमा हो गया था. ऐसे में जरूरी था कि मैं टीम के लिए लंबी पारी खेलूं.

आखिरी ओवर का रोमांच, विजय शंकर ने दो विकेट लेकर यूं पलट दी बाजी, VIDEO

विजय शंकर (Vijay Shankar) ने इस मौके पर कहा, 'यहां हिंदी बोलने में थोड़ा प्रेशर है. मैं आखिरी ओवर फेंकने के लिए अपने आपको तैयार कर रहा था. मैंने 43वें ओवर के बाद आसपास ही इस बारे में सोचना शुरू कर दिया था. लास्ट ओवर के लिए विजय शंकर को चुनने को लेकर विराट (Virat Kohli) ने कहा, 'हमने इस बारे में चर्चा की थी. गेंद थोड़ी रिवर्स स्विंग हो रही थी. इसके साथ ही हम जानते थे कि अगर स्पिनर की बॉल बल्‍लेबाज के 'रडार' में आ गई तो छक्का भी पड़ सकता है. मुझे उम्मीद थी कि विजय का थोड़ा रिवर्स स्विंग मिलेगा, इसीलिए विजय को लास्‍ट ओवर के लिए चुना गया. बातचीत के दौरान चहल (Yuzvendra chahl) अपने कप्‍तान विराट के साथ ठिठोली करते भी दिखे. उन्‍होंने कहा, 'आप लोग देख ही सकते हैं कि मैच का प्रेशर में क्या होता है. 'विराट भैया' की दाढ़ी में सफेद बाल बढ़ते जा रहे हैं.मतलब आप देख सकते हैं कि इनके लिए टेंशन बढ़ता जा रहा है.

वीडियो: गावस्‍कर बोले, कुलदीप और चहल हैं निडर गेंदबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Shankar, Virat Kohli, Yuzvendra Singh Chahal, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com