विज्ञापन

जायसवाल 0, गिल 17... न्यूजीलैंड में भारतीय बल्लेबाजों की हालत खराब, 116 रन पर 6 विकेट गिरे

क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया है और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपने 6 विकेट 116 रन पर गिरा दिए हैं. भारतीय टीम अभी भी न्यूजीलैंड से 240 रन पीछे है.

जायसवाल 0, गिल 17... न्यूजीलैंड में भारतीय बल्लेबाजों की हालत खराब, 116 रन पर 6 विकेट गिरे
आकाशदीप के 5 विकेट भी नहीं आए काम, कीवी गेंदबाजों के आगे बिखरी टीम इंडिया
NDTV

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक शनिवार को यहां अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 116 रन बनाए. भारत इस तरह से न्यूजीलैंड से अभी 240 रन पीछे है. न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे.

भारत ने पहले सत्र में यशस्वी जायसवाल (0), देवदत्त पडिक्कल (21) और कप्तान शुभमन गिल (17) के विकेट गंवाए। ऋषभ पंत (23), केएल राहुल (25) और वाशिंगटन सुंदर (10) दूसरे सत्र में आउट होने वाले बल्लेबाज थे. स्टंप उखड़ने के समय ध्रुव जुरेल सात रन पर खेल रहे थे. न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जैमीसन और जैकब डफी ने दो-दो जबकि मैट हेनरी ने एक विकेट लिया है.

इससे पहले न्यूजीलैंड ने सुबह अपनी पारी पांच विकेट पर 246 रन से आगे बढ़ाई। उसकी पारी का आकर्षण टॉम ब्लंडेल की पारी रही जिन्होंने 211 गेंद पर 89 रन बनाए. ग्लेन फिलिप्स (36) अपने कल के स्कोर में कोई रन नहीं जोड़ पाए.उनके आउट होने के बाद नाथन स्मिथ (26), जैमीसन (19) और हेनरी (19) ने उपयोगी योगदान दिया. भारतीय गेंदबाजों में आकाशदीप सबसे सफल रहे.उन्होंने 99 रन देकर पांच विकेट लिए। गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट हासिल किए.

यह भी पढ़ें | ऋषभ पंत नंबर-1, नंबर-2 बेन स्टोक्स, WTC इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बैटर

यह भी पढ़ें | IND vs NZ, Day-2 Updates: दूसरे दिन का खेल खत्म, संकट में IND, 116 रन पर 6 बल्लेबाज लौट चुके हैं पवेलियन

यह भी पढ़ें | भगवान शिव-राम और छठी मइया के भक्त हैं आकाश दीप, शादी भी हुई थी शिव मंदिर थीम पर

यह भी पढ़ें | आकाश अंबानी के एक फोन के बाद रोहित शर्मा ने फिर संभाली MI की कमान, बोले- 'मुंबई इंडियंस टूट रही थी'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com