- चुनौतियों से जीत पाएगा भारत?
- यह चैलेंज नहीं आसां, इतना समझ लीजिए...!
- दूसरे दिन भारत 5 विकेट पर 151 रन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी WTC Final के दूसरे दिन के खेल की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह से ड्राइविंग सीट पर है. ऑस्ट्रेलिया के 469 रनों के जवाब में भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं. और यहां से उसे कंगारुओं का पहली पारी का कर्ज उतारने के लिए अभी 318 रन बनाने हैं. कुल मिलाकर टीम रोहित की राह में चैलेंज ही चैलेंज हैं. चलिए आप जान लीजिए कि वे 4 सबसे बड़े चैलेंज, जो टीम इंडिया की राह में मुंह उठाए खड़े हैं. और अगर भारत को इस मैच में आगे खुद को बचाना है, तो उसे हार हाल में इन 4 चैलेंजों से पार पाना ही होगा. चलिए जान लीजिए कि ये चार चुनौतियां कौन सी हैं
SPECIAL STORIES:
VIDEO: गेंद नागिन सी बलखाती स्टंप में जा घुसी, शुभमन गिल अवाक दर्शक की तरह देखते रह गए
1. फॉलोऑन बचा पाएगी टीम
दूसरे दिन भारत का स्कोर 3 विकेट पर 151 रन है. और यहां से भारत के सामने पहला सबसे बड़ा चैलेंज फॉलोऑन टालना है, जो कि बिल्कुल भी आसान होने नहीं जा रहा रहा. अगर भारत को इस टेस्ट में खुद को बचाना है, तो पहली शर्त यह है कि वह फॉलोऑन टाले. अजिंक्य रहाणे 29 और केएस भरत 5 रन बनाकर टिके हुए हैं. और इन दोनों के बाद कोई विशेषज्ञ बल्लेबाज नहीं है. फॉलोऑन टालने के लिए टीम इंडिया को अभी भी 119 रन बनाने हैं. और 270 का आंकड़ा छूने के साथ ही फॉलोऑन का संकट दूर होगा.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
2. बड़ी साझेदारी की दरकार
टीम इंडिया के शीर्ष चार सुपरस्टार बल्लेबाज बीस का स्कोर भी नहीं छू सके और यह बताने के लिए काफी हैं कि एक अहम बड़ी साझेदारी टीम इंडिया के लिए कितना बड़ा चैलेंज हो चला है. फिलहाल रहाणे और केएस भरत से साझेदारी की उम्मीद है, लेकिन अगर भारत को मैच में खुद को बचाना है, तो साझेदारी स्मिथ और ट्रेविस हेड जैसी करनी होगी. इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 285 रन की साझेदारी निभायी. और इसी से प्रेरणा लेते हुए भारतीय बल्लेबाजों को कुछ ऐसा या इसके आस-पास करना होगा, जो फिलहाल चैलेंज दिखायी पड़ रहा है
3. दूसरी पारी में कंगारुओं को जल्द समेटना
दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने पहले दिन की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया, जो भारत के लिए एक पॉजिटिव रहा. अगर तीसरे दिन भारत 270 का आंकड़ा छूकर फॉलोऑन बचाने में कामयाब रहता है, तो इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को अनिवार्य रूप से दूसरी पारी में भी बैटिंग करनी होगी. ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के सामने कंगारुओं को दूसरी पारी में कम से कम स्कोर पर आउट करने का होगा
4. चौथी पारी का बैटिंग चैलेंज
भारत के सामने एक और बड़ी चुनौती दबाव के पलों में चौथी पारी में बल्लेबाजी करना होगा. बल्लेबाजी का तरीका इससे भी तय होगा कि भारत के सामने कंगारू क्या स्कोर रखते हैं. लेकिन अगर यह स्कोर दो सौ के आस-पास भी होता है, तो इस स्कोर को पाना भारतीय बल्लेबाजों के लिए बिल्कुल भी आसान होने नहीं जा रहा.
--- ये भी पढ़ें ---
* WTC Final: Shami की लहराती हुई गेंद ने उड़ाए Labuschagne के होश, हवा में कुछ ऐसे बिखर गई गिल्लियां, देखें Video
* WTC Final 2023: केएस भरत का सुपरमैन अवतार, वार्नर को पवेलियन भेजने के लिए ऐसे लगाई हवा में छलांग- Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं