WTC final scenario: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 से 11 जून 2023 के बीच द ओवल में खेला जाएगा. आईसीसी ने इसके लिए एक रिजर्व डे भी रखा है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए 3 टीमें अभी भी रेस में हैं. ऑस्ट्रेलिया, भारत और श्रीलंका. ये तीन टीमों में से कोई दो टीम 7 जून को ओवल में फाइनल मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी. बता दें कि अबतक भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम के फाइनल में पहुंचने के चांस लगभग तय हैं. खासकर भारतीय टीम के लिए फाइनल में पहुंचना बेहद ही आसान है. ऐसे में जानते हैं तीनों टीमों के फाइनल में पहुंचने का समीकरण क्या है. (India-ustralia-Sri Lanka)
भारत के लिए फाइनल में पहुंचने की राह
भारतीय टीम के लिए फाइनल में पहुंचने की राह बेहद ही आसान है. अभी भारतीय टीम को ऑस्ट्रे्लिया के खिलाफ 2 टेस्ट मैच और खेलने हैं. यदि भारतीय टीम दोनों टेस्ट मैच जीत जाती है तो फाइनल में पहुंच जाएगी. इसके अलावा दोनों टेस्ट मैच ड्रा भी कर देती है तो टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, भारतीय टीम के लिए एक जीत काफी है. अभी प्वाइंट्स टेबल में भारत के पास 64.06 का जीत प्रतिशत है. भारतीय टीम फाइनल में प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन टीम बनकर भी फाइनल में पहुंच सकती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ऑस्ट्रेलिया कैसे पहुंचेगी फाइनल में
ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में उनका जीत प्रतिशत 66.67 है. दोनों टेस्ट मैच में हारने से ऑस्ट्रेलियाई टीम को कोई नुकसान तो नहीं हुआ है लेकिन श्रीलंका के लिए उन्होंने रास्ते खोल दिए हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम आने वाले दो टेस्ट मैच में से एक टेस्ट मैच ड्रा करने में सफल रही तो फाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी. अगर दोनों टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलियाई टीम हार जाती है तो फिर टीम कंगारू के लिए फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो सकता है. क्योंकि अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच श्रीलंका जीत जाती है तो फिर श्रीलंकाई टीम क्वालीफाई कर जाएगी.
श्रीलंका के लिए क्या है आगे का समीकरण
श्रीलंका के लिए फाइनल में पहुंचना है तो उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच जीतने होंगे. यदि दो टेस्ट मैच में से एक टेस्ट जीतती है और एक हारती है, ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम फाइनल में पहंचेगी. श्रीलंका के लिए सफर खत्म हो जाएगा. श्रीलंका को फाइनल में पहुंचना है तो हर हाल में दोनों टेस्ट मैच जीतने होंगे. लेकिन ऐसा होना मुश्किल नजर आ रहा है. कीवी टीम एक मजबूत टीम है और उसे दोनों टेस्ट में हराना नामुमकिन है. वर्तमान में श्रीलंका का जीत प्रतिशत प्वाइंट्स टेबल में 53.33 है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल होने की उम्मीद
अभी जो समीकरण है उसके हिसाब से भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए फाइनल में पहुंचने की राह बेहद ही आसान है. ऑस्ट्रेलिया को एक टेस्ट मैच जीतने हैं या फिर दोनों ड्रा करने हैं. वहीं, श्रीलंका को फाइनल में पहुंचना है तो अपने दोनों टेस्ट मैच जीतने होंगे.
--- ये भी पढ़ें ---
* "'ट्विटर वॉर' के बाद आकाश चोपड़ा ने वेंकटेश प्रसाद को लाइव बहस का दिया न्योता, पूर्व पेसर ने दिया ऐसा जवाब
* 'वो 12 मिनट, वो 12 गेंद से मैं पाकिस्तान का नेशनल हीरो बन जाता..', Shoaib Akhtar ने शाहीन अफरीदी पर निकाली भड़ास
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं