3 years ago
WPL Auction 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 के लिए निवार को मुंबई में एक पांच सितारा होटल में खत्म हुई नीलामी में साफ हो गया कि वीमेन क्रिकेट का भविष्य आने वाले समय में खासा उज्जवल हैं. हुई नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर सदरलैंड सभी को चौंकाते हुए मोटी कीमत वसूलने में सफल रहीं. उन्हें दिल्ली कैपिट्लस ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा, लेकिन इन सबके बीच पंजाब की 20 साल की काशवी गौतम को मिली दो करोड़ रुपये की रकम ने सभी को हैरान कर दिया. काशवी को गुजरात ने दो करोड़ रुपये में खरीदा, दो एक और कर्नाटक की अनकैप्ड वृंदा दिनेश ने सभी को चौंकाते हुए 1.30 करोड़ रुपये हासिल किए. उन्हें यूपी वॉरियर्ज ने खरीदा.