मेजबान विंडीज के खिलाफ 22 अगस्त से खेले जाने वाले पहले टेस्ट से पहले इकलौते टेस्ट मैच से पहले इकलौते तीन दिनी अभ्यास मैच में रोहित शर्मा ने लंबे समय बाद 'टेस्ट टेम्प्रामेंट' का परिचय दिया है. इस मैच में टीम इंडिया पहली बार नई टेस्ट ड्रेस के साथ मैदान पर उतरी, जिस पर खिलाड़ियों के नाम और नंबर अंकित हैं. इस तीन दिनी मैच के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने के बाद लंच तक भारत ने 47 ओवर में 3 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं.
And, that will be Lunch here in Antigua. #TeamIndia 89/3. Rohit Sharma 22* & Pujara 16* pic.twitter.com/2YRepXCsMZ
— BCCI (@BCCI) August 17, 2019
यह भी पढ़ें: इन जवाबों से रवि शास्त्री ने मुख्य कोच पद की रेस में माइक हेसन को पीछे छोड़ दिया, खुलासा
भारत की शुरुआत तो ज्यादा अच्छी नहीं हुई. और लोकेश राहुल (36) और मयंक अग्रवाल (12) ने पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े. वहीं अजिंक्य रहाणे (1) भी ज्यादा देर विकेट पर टिकने में नाकाम रहे.
Our openers are off! #TeamIndia won the toss and will have a bat first against West Indies A pic.twitter.com/uV0AUnzQGT
— BCCI (@BCCI) August 17, 2019
यह भी पढ़ें: धोनी ने लेह में बच्चों के साथ क्रिकेट खेली, फोटो हो गया वायरल, 'Album of training'
लेकिन जौथे विकेट के लिए चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा ने जमकर बल्लेबाजी की. और पहले टेस्ट के लिए अपनी बेहतर तैयारी का भी परिचय दे दिया. लंच के समय चेतेश्वर पुजारा 47 और रोहित शर्मा 54 रन बनाकर पिच पर नाबाद थे.
VIDEO: धोनी के संन्यास पर युवा क्रिकेटरों के विचार सुन लीजिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं