विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2023

Wi vs Ind 1st T20I: मैदान पर पैर रखते ही भारतीय टीम ने बना दिया मेगा रिकॉर्ड, फैंस को याद आया सबसे सुनहरा पल

West Indies vs India, 1st T20I: फैंस बता रहे हैं कि पिछले करीब 16-17 साल के भारत के टी20 सफर के सर्वश्रेष्ठ पल कौन से हैं

Wi vs Ind 1st T20I: मैदान पर पैर रखते ही भारतीय टीम ने बना दिया मेगा रिकॉर्ड, फैंस को याद आया सबसे सुनहरा पल
West Indies vs India, 1st T20I: हार्दिक की कप्तानी में टीम इंडिया बड़ा रिकॉर्ड बना जा रही है
  • Wi vs Ind पहला टी20 मैच
  • मुकाबला आया, बड़ी उपलब्धि लाया
  • सोशल मीडिया याद कर रहा यादगार पल

पिछली दोनों सीरीज में मेजबान विंडीज टीम को मात देने के बाद अब टीम इंडिया की नजर एक बार फिर से शुरू होने जा रही तीन टी20 मैचों की सीरीज पर जा टिकी है पहला मुकाबला (Wi vs India 1st T20I) त्रिनिडाड के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया. पिछले करीब 15-16 साल पहले शुरू हुए टी20 के लंबे सफर के बाद आज टीम इंडिया ने विंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले के साथ ही अपना दो सौवां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेला, जो किसी मेगा रिकॉर्ड से कम नहीं है. भारत से ज्यादा टी20 मुकाबले केवल पाकिस्तान ने ही खेले हैं, जिसके खाते में अभी तक 223 मैच जमा हो चुके हैं. निश्चित तौर पर यह भारतीय टीम के लिए एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि है. और इस फॉर्मेट के आगाज होने के बाद न केवल वैश्विक क्रिकेट की सूरत बदली है, बल्कि एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी भी सामने आए हैं. बहरहाल, इस दिन का जश्न सोशल मीडिया अपने ही अंदाज में मना रहा है. और भारतीय टी20 इतिहास के सर्वश्रेष्ठ और यादगार लम्हों को भी ये फैंस शेयर कर रहे हैं.

World Cup 2023 के लिए इन 3 पेसरों का चयन लगभग तय, रेस में शामिल चौथे के लिए अकरम ने इस भारतीय पर लगाया दांव

दो राय नहीं कि भारत के टी20 का ही नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ पलों में से एक है

सभी इन यादगार लम्हों को शेयर कर रहे हैं

इस जीत को भला कौन भूल पाएगा

--- ये भी पढ़ें ---

* इशान ने लगातार 3 अर्द्धशतकों से मैनेजमेंट के सामने खड़े किए 3 बड़े सवाल, क्या फैसला लेगा प्रबंधन
* टीम इंडिया ने तीसरे वनडे में भी जारी रखा प्रयोग तो कोच राहुल पर बुरी तरह भड़के फैंस, विराट बने बड़ी वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Rohit Gurunath Sharma, India, West Indies Vs India 08/03/2023 Wiin08032023228053, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com