रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की टीमों के मालिक बदल चुके हैं. आरसीबी की मालिकाना हक अब आदित्य बिरला ग्रुप के नेतृत्व वाली कंसोर्टियम ने खरीदा है. जिसमें टाइम्स ऑफ इंडिया, डेविड बिल्टजर , ब्लैक स्टोन और बोल्ट वेंचर्स शामिल है. वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम अब काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम की हो गई है. जिसको वॉलमार्ट और फोर्ड परिवार का सपोर्ट हासिल है. इस ऐतिहासिक नीलामी से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि आरआर के अपेक्षा आरसीबी की टीम काफी महंगी बिक सकती है. मगर जब परिणाम सामने आया तो हर कोई हैरान था. दोनों टीमों के बीच ब्रांड वैल्यू का एक बड़ा गैप होने के बावजूद उसकी कीमतों में कुछ खास अंतर नहीं है. आरसीबी की टीम $1.78 बिलियन (करीब ₹16,706 करोड़) और आरआर की टीम $1.63 बिलियन (करीब ₹13,600 करोड़) में बिकी है.
हर्षा भोगले ने मेगा डील पर रखी अपनी राय
देश के दिग्गज कमेंटेटर और क्रिकेट विश्लेषक हर्षा भोगले ने अपना विचार साझा करते हुए बताया है कि आखिर क्यों ब्रांड वैल्यू में अंतर होने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की कीमत लगभग बराबर है. भोगले का मानना है कि आईपीएल का इकोसिस्टम ही ऐसा है. जहां सभी टीमों की कमाई और खर्च करीब-करीब होता है. यही मुख्य वजह है कि सभी टीमों की वैल्यू लगभग सबके बराबर हैं.
And @RCBTweets has finalised a sale with a valuation of 1.78 billion USD to a consortium that includes the Birlas, Times of India, Blitzer and Blackstone.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) March 24, 2026
It isn't too far above what @rajasthanroyals got but then this is a peculiar ecosystem where the income and expenses of a…
64 वर्षीय भोगले ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'तो राजस्थान रॉयल्स की टीम 1.63 बिलियन डॉलर में बिक गई है. तुलना के लिए बता दूं कि द हंड्रेड में हिस्सेदारी की बिक्री के समय सबसे महंगी टीम लंदन स्पिरिट का मूल्य 370 मिलियन डॉलर था.'
आईपीएल 2026 से ओनरशिप संभालेंगी दोनों टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के दोनों नए ओनरशिप आईपीएल 2026 से अपनी-अपनी टीमों की बागडोर संभालेंगी. 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से हो रहा है. वहीं फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा. टूर्नामेंट की पहली भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच देखने को मिलेगी.
यह भी पढ़ें- IPL 2026: कौन से 11 प्लेयर गुजरात टाइटंस को फिर से बनाएंगे चैंपियन? अश्विन ने उनके नाम का कर दिया ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं