विज्ञापन

कौन हैं इंदौर के ऑलराउंडर सारांश जैन, जिसे पहली बार मिला टेस्ट टीम में मौका, गंभीर की 'रणनीति' का बनेगा सबसे बड़ा हथियार

India vs Sri Lanka Test: श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए रविंद्र जडेजा की भारतीय टीम में वापसी, सारांश जैन भी टीम में शामिल हैं.

कौन हैं इंदौर के ऑलराउंडर सारांश जैन, जिसे पहली बार मिला टेस्ट टीम में मौका, गंभीर की 'रणनीति' का बनेगा सबसे बड़ा हथियार
Saransh Jain gets maiden India call-up for Test series in Sri Lanka

Who is Saransh Jain : श्रीलंका में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम में  जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को भी शामिल किया गया है लेकिन उनके खेलने की उपलब्धता बीसीसीआई सीओई से मंजूरी मिलने पर निर्भर है. वहीं, टीम में ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर सारांश जैन को भी शामिल किया गया है. घरेलू क्रिकेट में शानदार परफॉर्मेंस करने के बाद आखिरकार सारांश जैन अपनी जगह टेस्ट टीम में बना पाने में सफल रहे. सारांश जैन ने अब तक खेले 54 मैचों की 85 पारियों में 31.76 की औसत से 2223 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं, वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 27.31 के औसत से 188 विकेट चटका चुके हैं, जिसमें उनके नाम 10 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा दर्ज है.

घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार परफॉर्मेंस

सारांश जैन का जन्म 31 मार्च 1993 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ, हाल ही में सारांश ने अपनी दो घरेलू सीजीन में शानदार परफॉर्मेंस किया था. रणजी ट्रॉफी में  सारांश ने 2025-26 के रणजी सीजन में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए मात्र 7 मैचों में 2.64 की शानदार इकोनॉमी से 30 विकेट चटकाए थे. वहीं, इसके पिछले सीजन में में भी उन्होंने 8 मैचों में 35 विकेट अपने नाम करने में सफलता हासिल की थी.  दलीप ट्रॉफी 2025 में भी सारांश का जलवा देखने को मिला था. सारांश ने फाइनल में सेंट्रल जोन की तरफ से खेलते हुए साउथ जोन के खिलाफ 5 विकेट लिए थे. ईरानी ट्रॉफी में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ भी वे 6 विकेट हॉल कर चुके हैं. 

पिता को था कैंसर

सारांश की सफलता के पीछे उनके परिवार का पूरा सपोर्ट रहा है. जब वह मध्य प्रदेश टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे, तब उनके पिता को मुंह के कैंसर का पता चल था. परिवार वालों ने सारांश से यह बात छिपा कर रखी थी. परिवार वालें चाहते थे कि सारांश का पूरा ध्यान उनके क्रिकेट पर हो. इलाज के दौरान उनके पिता बोल भी नहीं पाते थे. , इसलिए उन्होंने एक पर्ची पर लिखा, "बस अपने खेल पर ध्यान दो, मैं जल्द ठीक हो जाऊंगा." यह संदेश आज भी सारांश के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है. क्रिकइन्फो के साथ एक इंटरव्यू में, जैन ने इस घटना का जिक्र किया जिससे पता चलता है कि उनके परिवार ने उनके खेल करियर में उनका कितना साथ दिया है. 

जैन के पिता ने उन्हें एक नोट दिया जिसमें लिखा था

बेटा, अब मैं ठीक हूं, अगर तुम और अच्छा खेलोगे, तो मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा."

गंभीर की रणनीति का बन सकते हैं हिस्सा

भारतीय टीम पिछले काफी समय से ऑफ स्पिनर की तलाश में थी जो सारांश के टीम में चयन के साथ खत्म हो रहा है. सारांश ऑफ स्पिनर के तौर पर भारत के  लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं. भारत के पास लेग स्पिनर की भरमार है लेकिन एक प्योर ऑफ स्पिनर नहीं है, हरभजन  सिंह के बाद से कोई भी ऐसा ऑफ स्पिनर नहीं आया है जो लंबे समय तक भारत के लिए खेल सके. अब ये देखना होगा कि सरांश टीम की उम्मीदों पर खड़े उतर सकते हैं या नहीं, सरांश बल्लेबाजी में भी अपना जलवा दिखा सकते हैं. ऐसे में गंभीर की रणनीति के लिए सरांश एक बेहतरीन विकल्प के तौर पर मौजूद हैं. 

सारांश जैन, हेड कोच गौतम गंभीर की नंबर आठ के नंबर तक गहरी बल्लेबाजी स्थिरता की रणनीतिक पसंद में फिट बैठते हैं.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए दिलचस्प जंग

नवंबर में साउथ अफ्रीका से घरेलू सीरीज में 2-0 से हारने के बाद, श्रीलंका के साथ होने वाली यह सीरीज भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल की पहली सीरीज है. इससे पहले, उन्होंने इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई थी और घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था.  WTC स्टैंडिंग में भारत पांचवें और श्रीलंका छठे स्थान पर है

श्रीलंका टेस्ट के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रित बुमरा*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन

ये भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

ये भी पढ़ें- ये बच्चा वापस नहीं आने देगा... वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख हैरत में इरफान पठान, बयान ने संजू सैमसन के लिए मचाई हलचल

ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस को लेकर टेंशन में कोच लक्ष्मण, 'बेबी बॉस' की कमी पर दी ये बड़ी सलाह

ये भी पढ़ें- Who is Sharmila dhankhar: दहेज के लिए हुई प्रताड़ित, बच्चों को पालने के लिए किया आया का काम, अब शर्मिला धनखड़ बनीं भारत की गोल्डन गर्ल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Cricket, Saransh Subodh Jain, Kuldeep Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com