विज्ञापन

IPL 2026: कौन हैं आर एस अंबरीश? जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने बीच सीजन में अपने साथ जोड़ा

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोटिल होने की वजह से आईपीएल के शेष बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर आर एस अंबरीश को टीम में जोड़ा है. 

IPL 2026: कौन हैं आर एस अंबरीश? जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने बीच सीजन में अपने साथ जोड़ा
RS Ambrish

आईपीएल (IPL) के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के तेज गेंदबाज शिवम मावी (Shivam Mavi) चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2026 (IPL 2026) के शेष बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर आर एस अंबरीश (RS Ambrish) को अपने साथ जोड़ा है. जिसके बाद से हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है. अगर आप भी युवा खिलाड़ी को लेकर उत्सुक हैं और उनके बारे में जानना चाहते हैं, तो उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें हम आप तक लेकर आए हैं. 

कौन हैं आर एस अंबरीश? 

आर एस अंबरीश का जन्म 28 मई साल 2007 को तमिलनाडु में हुआ था. मौजूदा समय में वह 18 साल और 338 दिन के हैं. अंबरीश बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाहिने हाथ से मध्यम गति की तेज गेंदबाजी करते हैं. टीम में वह बतौर ऑलराउंडर हिस्सा लेते हैं. घरेलू क्रिकेट में वह तमिलनाडु की तरफ से जलवा बिखरते हैं.

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में अंबरीश का रहा जलवा

इस साल खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप में अंबरीश का प्रदर्शन सराहनीय रहा था. जहां वह देश की तरफ से संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज के रूप में बनकर उभरे थे. उनके इसी प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए एसआरएच ने उन्हें अपने बेड़े में शामिल किया है. अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में अंबरीश ने कुल 11 विकेट चटकाए थे. वहीं मौका मिलने पर बल्लेबाजी से भी प्रभावित किया था.  

अंबरीश का घरेलू क्रिकेट करियर 

बात करें अंबरीश के घरेलू क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने तमिलनाडु की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल दो फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको दो पारियों में दो सफलता हाथ लगी है. वहीं बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने दो मैच की दो पारियों में ही 21.50 की औसत से 43 रन बनाने में कामयाब हुए हैं. 

यह भी पढ़ें- राजस्थान का सबसे 'बड़ा दुश्मन', आज कैसे बचेंगे पहले से बेहाल रॉयल्स के गेंदबाज? आंकड़ों ने उड़ाए होश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com