विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2025

मलिंगा- अख्तर नहीं, इस गेंदबाज की यॉर्कर है दुनिया में सबसे ज्यादा खतरनाक, वकार यूनुस ने बताया

Which bowler's yorker is the most dangerous, पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस (Waqar Younis) ने उस गेंदबाज के बारे में बात की है जिसकी यॉर्कर सबसे खतरनाक होती है.

मलिंगा- अख्तर नहीं, इस गेंदबाज की यॉर्कर है दुनिया में सबसे ज्यादा खतरनाक, वकार यूनुस ने बताया
Which bowler's yorker is the most dangerous, Waqar Younis reacted on

Waqar Younis on Which bowler's yorker is the most dangerous: पाकिस्तान के घातक पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस (Waqar Younis) ने उस गेंदबाज का नाम बताया है जिसकी यॉर्कर उन्हें सबसे ज्यादा खतरनाक लगती है. जी स्वीच के यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने इस सवाल का जवाब दिया है. पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाज ने चौंकाते हुए शोएब अख्तर या लसिथ मलिंगा का नाम नहीं लिया है. दरअसल, जब वकार यूनुस से पूछा गया कि वह गेंदबाज कौन है जो पैर की उंगलियों को कुचलने वाली यॉर्कर फेंकता है. इस जवाब में पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने कहा, "मुझे तो बस बुमराह ही याद आते हैं. वो इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं. हर तरह की गेंद वो करने में सक्षम हैं. उनकी यॉर्कर भी खतरनाक हैं." वैसे, वकार ने लसिथ मलिंगा को ऑल टाइम फेरवेट यॉर्कर किंग भी कहा है. 

इसके अलावा वकार यूनुस ने ऑल टाइम फेवरेट तेज गेंदबाज मैल्कम मार्शल को लेकर भी बात की औऱ कहा कि, विश्व क्रिकेट में जो सबसे खतरनाक बाउंसर फेंकता है वह कोई और नहीं बल्कि मैल्कम मार्शल थे. उनकी गेंदबाजी बेहद ही कमाल की थी.

वकार यूनिस ने अपने टेस्ट करियर में 87 मैच खेले और इस दौरान 373 विकेट लेने में सफल रहे. वनडे में वकार ने 416 विकेट लिए हैं. 90s के दशक में वकार  और वसीम अकरम की जोड़ी सबसे खतरनाक गेंदबाज जोड़ी के तौर पर देखा जाता थे. दोनों ने मिलकर विश्व क्रिकेट के सभी बल्लेबाजों के खिलाफ खतरनाक गेंदबाजी कर दुनिया को चौंकाया था. 

बुमराह की बात करें तो भारतीय गेंदबाज ने अबतक 45 टेस्ट मैच खेले हैं और 205 विकेट लेने में सफल रहे हैं. वहीं, वनडे में बुमराह के नाम अबतक 149 विकेट दर्ज है. इसके अलावा टी-20 इंटरनेशनल में जसप्रीत बुमराह ने अबतक 89 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. हाल ही में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की थी और 32 विकेट लेने में सफल रहे थे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com