विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2017

...जब पाकिस्तानी महिला ने ट्विटर पर पूछा कि कौन है ये विराट कोहली?

विराट कोहली ने टीचर्स डे के मौके पर एक फोटो शेयर की थी जिसके बैकग्राउंड में कई महान क्रिकेटरों के नाम लिखे थे.

Also Read in
...जब पाकिस्तानी महिला ने ट्विटर पर पूछा कि कौन है ये विराट कोहली?
विराट कोहली ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 हज़ार रन पूरे किए हैं....
  • विराट कोहली ने हाल ही में 5 सितंबर को टीचर्स डे फोटो शेयर की थी
  • फोटो के बैकग्राउंड में कई महान क्रिकेटरों के नाम लिखे थे
  • पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के नाम देख पाकिस्तानी फैन्स बेहद खुश थे
नई दिल्ली: विराट कोहली ने हाल ही में 5 सितंबर को टीचर्स डे के मौके पर ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसके बैकग्राउंड में कई महान क्रिकेटरों के नाम लिखे थे. इस लिस्ट में तीन पाकिस्तानी दिग्गज इमरान खान, जावेद मियांदाद और इंजमाम उल हक के भी नाम भी लिखे थे.

लिस्ट में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के नाम देख पाकिस्तानी फैन्स बेहद खुश हुए और उन्होंने विराट की तारीफ की. मैदान पर विरोधी होने के बावजूद विराट पाकिस्तान में लोकप्रिय हैं. इसका एक उदाहरण दो फैंस के बीच हुई बातचीत के दौरान देखने को मिला. दरअसल हुआ यूं कि विराट के ट्वीट के बाद पाकिस्तान की एक फैन ने अपने ट्वविटर अकाउंट पर लिखा, "अगर किसी को बुरा ना लगे तो क्या कोई मुझे बताएगा कि कोहली कौन हैं?"
 
इस ट्वीट के बाद एक और पाकिस्तानी फैन ने ट्वीट करते हुए कहा, "वो विराट कोहली हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं. फिलहाल वो मौजूदा समय के सबसे शानदार बल्लेबाज हैं और उनके पीछे दुनिया के सभी बेहतरीन खिलाड़ियों के नाम हैं."
 
हाल ही में कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका में दौरे का क्लीन स्वीप करके इतिहास रचा है और कोहली ने अपने वनडे करियर का 30वां शतक लगाकर संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने हैं.

यह भी पढ़ें: क्या 2027 तक विराट कोहली लगा सकते हैं शतकों की सेंचुरी?

कोहली अक्सर पाकिस्तान के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करते हैं. कुछ यादगार पारियां उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ही खेली हैं. कप्तान कोहली ने 60 टेस्ट मैचों में 4658 जबकि 194 वनडे में 8587 रन बनाए हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली ने केवल बल्लेबाजी में नहीं फिटनेस में भी उच्च मानक स्थापित किए हैं. हाल ही में उन्होंने कहा था कि वह अभी दस साल तक खेलेंगे और कई बड़े रिकॉर्डों पर उनकी नजर है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com