विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2016

महेंद्र सिंह धोनी धुंधला दिखने और तेज दर्द के बावजूद करते रहे विकेटकीपिंग...

महेंद्र सिंह धोनी धुंधला दिखने और तेज दर्द के बावजूद करते रहे विकेटकीपिंग...
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे T20 में धोनी की आंख में चोट लग गई
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की किस्मत भले ही साथ नहीं दे रही हो, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनके जुनून और समर्पण में कोई कमी नहीं आई है। इसका ताजा उदाहरण जिम्बाब्वे दौरे में टी-20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में देखने को मिला, जब आंख में चोट लगने के बावजूद धोनी मैदान पर उतरे और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी निभाई। नीचे देखिए वीडियो...

गिल्ली लगी आंख में
हुआ यह कि तीसरे और अंतिम टी-20 के दौरान जब धोनी बैटिंग कर रहे थे, तो तेज गेंदबाज डोनाल्ड तिरिपानो ने उन्हें बोल्ड कर दिया, लेकिन इस दौरान एक गिल्ली उछलकर उनकी दाईं आंख में लग गई। पैवेलियन लौटते समय धोनी को अपनी आंख पर बार-बार हाथ फेरते हुए भी देखा गया।

तेज दर्द के बावजूद खेले
धोनी की आंख में लगी चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें धुंधला दिख रहा था और तेज दर्द भी था। बाद में धोनी ने अपनी चोटिल आंख की फोटो भी अपने फेसबुक पेज पर शेयर की। फोटो देखने के बाद आप सहज ही अंदाजा लगा लेंगे कि ऐसी स्थिति में मैदान में उतरना और जसप्रीत बुमराह, बरिंदर सरां जैसे तेज गेंदबाजों के सामने कीपिंग करना कितना मुश्किल रहा होगा, जिसमें गेंद पर बारीक नजर रखनी होती है। आमतौर पर खिलाड़ी ऐसी स्थिति में आराम करना ही उचित समझते हैं, लेकिन धोनी ने खेलते रहने का फैसला किया।

2 लाख लाइक
धोनी के इस समर्पण ने फैन्स का दिल जीत लिया। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और उसे दो लाख लाइक मिले, जबकि उसे 3000 बार शेयर किया गया। यदि आपको धोनी की इस चोट को लेकर यकीन नहीं हो रहा, तो यह वीडियो देखिए...

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
आधी रात को जागा देश...जब टी20 विश्वकप पर भारत ने किया कब्जा; हर किसी ने मनाया जीत का जश्न
महेंद्र सिंह धोनी धुंधला दिखने और तेज दर्द के बावजूद करते रहे विकेटकीपिंग...
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Next Article
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com