विज्ञापन

Success Tips: एमएस धोनी के शांत दिमाग से सफलता पाने के टिप्स, आपके काम के हैं!

Success Tips: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सबसे सफल व शांत खिलाड़ि‍यों में गिना जाता है. भारतीय क्रिकेट टीम में खेलते हुए या आईपीएल के दौरान, मैदान पर मुश्किल हालात हों या आखिरी ओवर का दबाव, धोनी हमेशा शांत नजर आते हैं.

Success Tips: एमएस धोनी के शांत दिमाग से सफलता पाने के टिप्स, आपके काम के हैं!

Success Tips: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सबसे सफल व शांत खिलाड़ि‍यों में गिना जाता है. भारतीय क्रिकेट टीम में खेलते हुए या आईपीएल के दौरान, मैदान पर मुश्किल हालात हों या आखिरी ओवर का दबाव, धोनी हमेशा शांत नजर आते हैं. यही वजह है कि उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता है. जानें धोनी की आदतों से सफलता पाने के खास टिप्स. 

धोनी की आदतों से सफलता पाने के खास टिप्स

प्रेशर में घबराएं नहीं

धोनी कभी भी प्रेशर में घबराते नहीं हैं. वे ठंडे दिमाग से फैसला लेते हैं. इसी तरह से जीवन में भी मुश्किल समय आता है, लेकिन शांत रहकर सोचने से सही समाधान मिल सकता है. 

फैसले पर टिके रहें 

अपने फैसलों पर टिके रहें. धोनी ने कई बार ऐसे फैसले लिए हैं, जो शुरुआत में गलत लगे. लेकिन बाद में वे सही साबित हुए और लोगों ने उन्‍हें सराहा भी. सफलता के लिए आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेना जरूरी है. 

सुंदर पिचाई की इस बात में छिपा है सक्‍सेस का राज, 'सप्‍ताह में 40 घंटे करते हैं काम, तो जरूरी है कि...'

हार से कुछ तो सीखें

धोनी हारने के बाद भी निराश नहीं होते हैं. बल्कि वे तो गलतियों से सीखकर बेहतर वापसी करने में विश्‍वास रखते हैं. इसलिए असफलता को सीखने का मौका समझना चाहिए. 

टीमवर्क से ही काम होंगे 

धोनी हमेशा अपनी टीम को क्रेडिट देते हैं. करियर और जीवन में दूसरों के साथ मिलकर काम करना सफलता हासिल करने की कुंजी साबित हो सकता है. 

फोकस बनाए रखें

धोनी मैदान पर सिर्फ वर्तमान स्थिति पर ध्यान देते हैं. पीछे के मैचों में क्‍या हुआ, उसे छोड़कर वर्तमान का सोचना ही सफलता दिला सकता है. इस इसी तरह हमें भी अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए. 

विनम्र बने रहें

सफलता पाने के बाद भी धोनी जमीन से जुड़े रहते हैं. और यही उनकी लोकप्रियता को बढ़ाता है. विनम्रता व्यक्ति को लंबे समय तक सफल बनाए रखती है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Success Tips, MS Dhoni, Ms Dhoni Success Secret, What Is Ms Dhoni Success Secret, Success Secret In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com