विज्ञापन

BCCI Meeting: BCCI की समीक्षा बैठक से भारतीय क्रिकेट को क्या मिलेगा? इन बड़े बदलाव के संकेत

BCCI Review Meeting: मुंबई में गुरुवार को होने वाली BCCI की हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग पर पूरे क्रिकेट जगत की नजर है. इस बैठक में टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन, खिलाड़ियों की चोटों और 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है.

BCCI Meeting: BCCI की समीक्षा बैठक से भारतीय क्रिकेट को क्या मिलेगा? इन बड़े बदलाव के संकेत
BCCI Review Meeting:

BCCI Review Meeting: मुंबई में गुरुवार को होने वाली BCCI की हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग भारतीय क्रिकेट के लिए काफी अहम मानी जा रही है. बोर्ड मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में BCCI के शीर्ष अधिकारी, हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण शामिल हो सकते हैं. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सीनियर पुरुष टीम के हालिया प्रदर्शन की समीक्षा करना है. साथ ही यह भी परखा जाएगा कि पिछले कुछ महीनों में टीम की योजनाओं में क्या सफल रहा और किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है. इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरों में मिली हार के बाद यह समीक्षा पहले ही प्रस्तावित थी, लेकिन व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के चलते इसे टाल दिया गया था.

फिटनेस और चोटों पर नजर

सूत्रों के मुताबिक चर्चा का एक बड़ा हिस्सा खिलाड़ियों की फिटनेस और चोटों पर केंद्रित रहेगा. खासतौर पर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर बोर्ड गंभीर है. लगातार चोटों से जूझ रहे पांड्या को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का अहम हिस्सा माना जा रहा है, लेकिन सीम गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में उनका वर्कलोड कितना होना चाहिए, इस पर मंथन होने की संभावना है.

बुमराह, सुंदर और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी फिटनेस के घेरे में

अफगानिस्तान के खिलाफ घोषित टी20 टीम ने भी भारतीय क्रिकेट की फिटनेस चुनौतियों को उजागर किया है. जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों का चयन फिलहाल फिटनेस पर निर्भर माना जा रहा है. ऐसे में बोर्ड भविष्य के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट और मेडिकल मॉनिटरिंग सिस्टम पर भी विचार कर सकता है.

2027 वनडे विश्व कप को लेकर लंबी रणनीति पर नजर

हालांकि बैठक में सिर्फ मौजूदा स्थिति पर ही चर्चा नहीं होगी. न्यूज़ीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे, घरेलू बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और सबसे अहम 2027 वनडे विश्व कप को लेकर लंबी अवधि की रणनीति भी एजेंडे में शामिल है. चयन नीति, खिलाड़ियों की भूमिका, बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने और फिटनेस से जुड़े मानकों पर भी फैसला लिया जा सकता है.

यही वजह है कि इस समीक्षा बैठक को भारतीय क्रिकेट के भविष्य से जोड़कर देखा जा रहा है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत की चुनौती को मजबूत बनाने के लिए टीम प्रबंधन और बोर्ड के बीच तालमेल, खिलाड़ियों की उपलब्धता और फिटनेस सबसे बड़े मुद्दे होंगे. ऐसे में मुंबई में होने वाली यह बैठक आने वाले महीनों में भारतीय क्रिकेट की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है.

(IANS इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com