
9.5 ओवर (4 रन) चौका! फुल टॉस बॉल का पूरा फायदा हूडा ने उठाया| अब तक शांत जा रहा ओवर अब बड़ा हो गया| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और मिड विकेट की दिशा से चार रन हासिल किया|
9.4 ओवर (1 रन) बाउंड्री के बाद पन्त द्वारा सिंगल लिया गया| एक रन के लिए सामने की तरफ गेंद को ड्राइव किया गया|
9.3 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
ऋषभ पन्त को अपने बल्ले के ग्रिप से कुछ तकलीफ हुई| अम्पायर की मदद से उसे कटवाया|
9.2 ओवर (1 रन) लगातार स्ट्राइक रोटेट करते हुए दोनों बल्लेबाज़| हलके हाथों से इस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ टहलाया और एक रन हासिल कर लिया|
9.1 ओवर (1 रन) धीमी गति से डाली गई यॉर्कर जिसे पन्त ने ऑफ़ साइड पर खेला और गैप से सिंगल हासिल किया|
8.6 ओवर (1 रन) एक रन के साथ हुई ओवर की समाप्ति| शरीर पर डाली गई बॉल कोप पन्त ने लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|
8.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
8.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8.3 ओवर (0 रन) लेग स्टम्प के बाहर की गेंद को पुल लगाने गए थे पन्त लेकिन गति से चकमा खा गए| उनको ऐसा लगा कि ये वाइड हो जायेगी लेकिन अम्पायर इससे सहमत नहीं दिखे|
8.2 ओवर (3 रन) तीन रन ही मिल पायेगा यहाँ पर| शानदार शॉट| क्रीज़ का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया| तेज़ी से तीन रन पूरे किये| सीमा रेखा के पार जा रही थी ये गेंद जिसे फील्डर ने अपने पैरों से रोक दिया|
8.1 ओवर (1 रन) सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पन्त ने बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिला|
7.5 ओवर (1 रन) इस बार पैड्स की गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
7.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
7.4 ओवर (1 रन) पंच किया ऑफ़ साइड पर गेंद को और पन्त ने गैप से सिंगल हासिल किया|
7.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
7.2 ओवर (4 रन) चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा मिड ऑफ़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया हूडा ने यहाँ पर| गेंद कुछ टप्पों के बाद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
7.1 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| 68/2 भारत|
6.5 ओवर (0 रन) इस बार रूम बनाकर ऑफ़ साइड पर खेलना चाहते थे हूडा लेकिन किनारा लेकर थर्ड मैन की दिशा में गई गेंद| फील्डर वहां तैनात थे जिन्होंने बॉल को फील्ड करते हुए रन लेने से रोक दिया|
6.4 ओवर (1 रन) छोटी गेंद!!! स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, फील्डर के आगे से एक रन मिला|
6.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
6.2 ओवर (0 रन) हवा में थी गेंद लेकिन मिड विकेट फील्डर तक कैरी नहीं कर पाई| पैरों की गेंद को पन्त ने मिड विकेट की दिशा में खेला था| शायद बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं थी बॉल इस वजह से हवा में चली गई थी| भाग्यशाली रहे पन्त|
6.1 ओवर (1 रन) एक आसान सा सिंगल यहाँ पर आता हुआ| ऊपर की बॉल, पुश किया गेंद को मिड ऑन की तरफ और सिंगल हासिल किया|
5.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 65/2 भारत|
5.5 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ पन्त ने अपना खाता खोल लिया यहाँ पर| एक लाजवाब कवर ड्राइव!! गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
5.4 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का मन बनाया| गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हो सका और बॉल पैड्स को जा लगी|
ऋषभ पंत बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
5.3 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडबल्यू!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! स्काई तो गए ही गए और साथ में रिव्यु भी ले गए| अभी हम तारीफ कर रहे थे कि वो पैड्स की गेंद को अच्छा खेलते हैं और अभी उसी गेंद पर आउट हो गए| लगता है हमारी नज़र लग गई| गुड लेंथ से अंदर की तरफ आई थी गेंद, बल्लेबाज़ इसे लेग साइड पर मोड़ने गए| गति और स्विंग से बीट हुए और पैड्स पर जा लगी| बड़ी अपील के बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प को हिट कर रही थी जिसकी वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| 61/2 भारत||
5.2 ओवर (6 रन) छक्का! कलाइयों का शानदार इस्तेमाल और एक खूबसूरत शॉट छह रनों के लिए| पैड्स लाइन की गेंद पर स्काई अक्सर ऐसे ही खेला करते हैं यानी ये गेंदबाज़ की तरफ से एक बड़ी ग़लती हुई| बॉल को फाइन लेग की दिशा में खेला और एक लम्बा सिक्स हासिल किया|
5.1 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया| 96/2 भारत|