पृथ्वी शॉ की टीम को अपने अगले मैच में बांग्लादेश का मुकाबला करना है (फाइल फोटो)
- कहा, अनुकूल को पता है कि स्थिति कैसे नियंत्रित करनी है
- यह स्पिनर टूर्नामेंट में अब तक ले चुका है 10 विकेट
- पृथ्वी बोले, कप जीतने के लिए सभी प्लेयर्स का सपोर्ट चाहिए
क्वींसलैंड:
आईसीसी अंडर19 वर्ल्डकप में भारतीय टीम ने अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया है. पृथ्वी शॉ की टीम ने अपने तीनों मैचों में जिस अंदाज में जीत दर्ज की है, उस लिहाज से उसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. वैसे, भारतीय टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ ने कहा है कि उन्हें कप जीतने का सपना पूरा करने के लिये सभी खिलाड़ियों का पूरा समर्थन चाहिए. यही नहीं, उन्होंने टीम के स्पिन गेंदबाज अनुकूल रॉय के प्रदर्शन की खासतौर पर प्रशंसा की है. अनुकूल ने टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक 10 विकेट लिए हैं. टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया पर 100 रन की जीत से की. इसके बाद टीम ने पापुआ न्यू गिनी और जिम्बाब्वे को दस-दस विकेट से करारी शिकस्त दी. शॉ ने कहा, ‘मैच में खेलने वाले हमारे 11 खिलाड़ी अभी तय नहीं है. यह टीम गेम है और हमें पूरी टूर्नामेंट में सभी 15 खिलाड़ियों का साथ चाहिए.’शॉ और मंजोत कालरा ने पहले दो मैचों में पारी की शुरुआत की लेकिन ग्रुप चरण के आखिरी मैच में हार्विक देसाई और शुभमान गिल ने यह काम किया. शॉ बाएं हाथ के स्पिनर अनुकूल रॉय से काफी प्रभावित हैं जो 10 विकेट लेकर गेंदबाजों की तालिका में शीर्ष पर हैं.
वीडियो: गावस्कर ने कुलदीप और चहल को बताया निडर गेंदबाज
उन्होंने कहा, ‘हमारे स्पिनरों को पता है कि विकेट कैसे लेना है, पावरप्ले में भी. हमें जब भी जरूरत होती है अनुकूल ने विकेट लिए हैं, उसे पता है स्थिति को नियंत्रित कैसे करना है, वह समझता है कि मैं उससे क्या चाहता हूं.’रॉय के अलावा अभिषेक शर्मा और शिवा सिंह टीम में दो और ऐसे गेंदबाज है जो बाएं हाथ से स्पिन करते हैं. टूर्नामेंट में भारत के अलावा न्यूजीलैंड और इंग्लैंड टीम भी टूर्नामेंट में अपने सारे मैच जीतकर सुपरलीग में पहुंची है. सुपरलीग क्वार्टरफाइनल में 26 जनवरी को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा. इससे पहले 23 जनवरी को इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से, 24 जनवरी को पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान से और 25 जनवरी को अफगानिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा.(इनपुट: एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Under 19 Cricket World Cup, Prithvi Shaw