वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2026 के फाइनल में वेस्टइंडीज चैंपियन ने इंग्लैंड चैंपियन को 9 विकेट से हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स का खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए थे. इसके बाद वेस्टइंडीज चैंपियंस ने 17 ओवर में 1 विकेट खोकर 165 रन बनाकर मैच को जीत लिया, कप्तान गेल ने 21 रन की पारी खेली, चैडविक वॉल्टन ने 58 और लेंडल सिमंस ने 77 रन की पारी खेली. वहीं, इंग्लैंड चैंपियंस की ओर से सबसे ज्यादा रन मोईन अली ने बनाए, मोईन ने 60 रन की पारी खेली जिसके दम पर इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया था.
फाइनल में कमाल की गेंदबाजी करने वाले ड्वेन ब्रावो को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया, ब्रावो ने 21 रन देकर 3 विकेट लिए थे. वहीं, चैडविक वॉल्टन ने 342 रन पूरे टूर्नामेंट में बनाए जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया. बता दें कि इस बार वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के सेमीफाइनल में इंडिया चैंपियंस की टीम नहीं पहुंच सकी थी. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2026 में भारत की कप्तानी युवराज सिंह ने की थी.
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
- चैडविक वॉल्टन- 7 पारी में 342 रन
- मोईन अली- 5 पारी में 302 रन
- एबी डिविलियर्स- 5 पारी में 262 रन
- जेपी ड्यूमिनी - 5 पारी में 262 रन
- रवि बोपारा- 5 पारी में 262
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
- हार्डस विलजोएन- 5 मैच में 13 विकेट
- शेल्डन कॉट्रेल- 5 मैच में 9 विकेट
- धवन कुलकर्णी- 4 मैच में 9 विकेट
- पीयूष चावला- 5 मैच में 8 विकेट
- ड्वेन ब्रावो- 7 मैच में 8 विकेट
यह भी पढ़ें | Asian Para Games 2026 Day 1: शीतल देवी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अवनि लेखरा का भी शानदार प्रदर्शन
यह भी पढ़ें | नंबर-1 पर विवियन रिचर्ड्स, टॉप-5 में विराट कोहली, वसीम अकरम ने चुने ऑल टाइम टॉप 5 बेस्ट टेस्ट प्लेयर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं