Sri Lanka vs New Zealand: श्रीलंका और न्यूजीलैंड (Sri Lanka vs New Zealand)के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट (1st Test)के दूसरे दिन मैदान पर अजीब वाकया देखने को मिला. मैच में न्यूजीलैंड टीम के पुछल्ले बल्लेबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब गेंद उनके बल्ले से लगकर हेलमेट के ग्रिल में फंस गई. इसके बाद मैदान पर श्रीलंकाई प्लेयर्स की रिएक्शन देखने लायक रही. मैच के दूसरे दिन गुरुवार को बोल्ट (Trent Boult) ने श्रीलंकाई स्पिनर लसिथ एम्बुदेनिया (Lasith Embuldeniya) की गेंद पर पेडल स्वीप लगाने की कोशिश की. इस दौरान गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया और हेलमेट के ग्रिल में अटक गई. इसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच हेलमेट से गेंद को निकालने की मानो होड़ से मच गई और मैदान पर माहौल हल्का हो गया. मैच के कमेंटेटर भी इस घटना पर अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
देखें, मैदान पर हुई इस मजेदार घटना का वीडियो..
— Out of Context Cricket (@ooccricket) August 15, 2019
बोल्ट (Trent Boult) ने मैच में 18 रन की पारी खेली और सुरंग लकमल की गेंद पर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 249 रन बनाए. श्रीलंका के लिए धनंजय डिसिल्वा ने पांच और सुरंगा लकमल ने दो विकेट लिए. जवाब में बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका टीम (Sri Lanka Team)ने खेल के दूसरे दिन की समाप्ति तक 227 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे.
मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की पहली पारी 267 रन पर सिमटी. विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला ने 61 रन की पारी खेली जबकि निचले क्रम के बल्लेबाज सुरंगा लकमल ने 40 रन की उपयोगी पारी खेलते हुए टीम को 18 रन की बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई. न्यूजीलैंड के भारतीय मूल के स्पिनर एजाज पटेल (Ajaz Patel)ने पांच विकेट हासिल किए. विलियम सोवरविले ने तीन विकेट लिए जबकि बोल्ट के खाते में दो विकेट आए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं