विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2023

Video: एक-दूसरे का मुंह ताकते रह गए PAK खिलाड़ी और गेंद निकल गई, ऐसी फील्डिंग देख शिखर धवन के भी उड़े होश, ऐसे किया रिएक्ट

Pakistan's fielding viral video CWC 2023: फील्डिंग को लेकर इससे पहले भी पाकिस्तान क्रिकेटरों का मजाक बनता रहा है. अब विश्व कप के आगाज से पहले एक बार फिर पाकिस्तानी खिलाड़ी सोशल मीडिया पर अपनी फील्डिंग को लेकर फैन्स के बीच हंसी के पात्र बन गए हैं. 

Video: एक-दूसरे का मुंह ताकते रह गए PAK खिलाड़ी और गेंद निकल गई, ऐसी फील्डिंग देख शिखर धवन के भी उड़े होश, ऐसे किया रिएक्ट
पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फील्डिंग देख उड़े धवन के होश

Cricket World Cup 2023: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया  (PAK vs AUS Warm Up match) के बीच खेले गए वार्म अप मैच में कंगारू टीम 14 रन से मैच जीतने में सफल रही. ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन बनाए  थे जिसके बाद पाकिस्तानी टीम 47.4 ओवर में 337 रन ही बना सकी. भले ही यह वार्म अप मैच था लेकिन जिस अंदाज में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने परफॉर्मेंस किया उसने फैन्स को हैरान कर दिया है. अब यह उम्मीद बंध गई है कि इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ मुकाबला करना काफी मुश्किल होने वाला है. भले ही इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली लेकिन मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है.

यही नहीं शिखर धवन को भी इसपर रिएक्ट करना पड़ा है. दरअसल, वार्मअप मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई पारी के 23वें ओवर के दौरान हारिस रऊफ की गेंद पर लाबुशाने ने एक शॉट मारा जो स्क्वायर लेग की ओर गई. जहां मोहम्मद वसीम और मोहम्मद नवाज मौजूद थे. जैसे ही गेंद उनके पास गई, वैसे ही दोनों खिलाड़ी गेंद को पकड़ने के लिए कंफ्यूज हो गए. 

जिसके कारण गेंद दोनों के बीच से निकल जाती है. धवन (Shikhar Dhawan) ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, "पाकिस्तान और फील्डिंग कभी ना खत्म होने वाली लव स्टोरी." धवन द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.  बता दें कि फील्डिंग को लेकर इससे पहले भी पाकिस्तान क्रिकेटरों का मजाक बनता रहा है. अब विश्व कप के आगाज से पहले एक बार फिर पाकिस्तानी खिलाड़ी सोशल मीडिया पर अपनी फील्डिंग को लेकर फैन्स के बीच हंसी के पात्र बन गए हैं. 

दूसरी ओर मैच की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैक्सवेल ने 71 गेंद पर 77 रन, कैमरून ग्रीन ने 50 रन की पारी खेली तो वहीं जोश इंगलिस ने 48 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 90 रनों की पारी खेली, तो वहीं मोहम्मद नवाज ने 50 रन बनाए. इफ्तिखार अहमद ने 83 रन की पारी खेलकर धमाका किया लेकिन पाकिस्तान को जीत नहीं दिला पाए. बता दें कि मैच के दौरान बाबर रिटायर हर्ट होकर पवेलियन पहुंचे थे. 
 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम अपना पहला मैच 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के साथ खेलने वाली है. 

यूसुफ पठान ने ODI World Cup 2023 के लिए चुनी टॉप 4 टीमें, जो पहुंच सकती हैं सेमीफाइनल में

इरफान पठान ने बताया, इस बार ODI World Cup में कौन सा गेंदबाज साबित होगा सबसे घातक

विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com