                                        टीम इंडिया इन दिनों बांग्लादेश में एशिया कप खेल रही है। इस अवसर पर भारतीय उच्चायोग ने खिलाड़ियों को इनवाइट किया। इस ईवेंट के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले विराट कोहली ने अपने नए हुनर से सबको परिचित कराया। इस अवसर का वीडियो युवराज सिंह ने शूट किया, जिसके दो वीडियो विराट ने इंस्टाग्राम और फेसबुक में शेयर किए हैं, जो जबर्दस्त लाइक किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि विराट ने यह गीत अनुष्का के लिए गाया है, क्योंकि पिछले दिनों अनुष्का से ब्रेकअप की खबरें आई थीं।
दरअसल इस कार्यक्रम में बांग्लादेश की एक गायिका प्रस्तुति दे रहीं थीं, तभी विराट को उनका साथ देने के लिए आमंत्रित किया गया। फिर क्या था विराट ने अपना फेवरेट गीत सुना दिया। उन्होंने बॉलीवुड का प्रसिद्ध गीत ‘जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा...’ गाया। मूल रूप से यह गीत लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने गाया है, जो ताजमहल फिल्म का खूबसूरत गीत है।
विराट ने युवराज को कहा शुक्रिया
विराट कोहली ने वीडियो शूट करने के लिए युवराज सिंह को इंस्टाग्राम पर शुक्रिया कहा और बताया कि यह उनका पसंदीदा गीत है। देखें उनके दोनों वीडियो-
 
चल रही हैं अनुष्का से ब्रेकअप की खबरें
दरअसल विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के ब्रेकअप की खबरें कुछ दिनों से मीडिया में काफी चर्चा में हैं। हालांकि दोनों ने इस पर अभी कुछ भी नहीं कहा है।
विराट ने इसका दूसरा भाग भी शेयर किया-
 
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
                                        विराट कोहली, विराट कोहली ने गाया गाना, एशिया कप, एशिया कप 2016, जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा, Virat Kohli, IndvsPak, Virat Kohli Sings Song, Asia Cup 2016, Asia Cup, Virat Sings- Jo Wada Kiya