विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2021

ब्रॉड ने लगाया छक्का तो गुस्सा हो गया गेंदबाज, फिर OUT करने पर 'आंख' दिखाकर लिया बदला, देखें Video

England vs New Zealand, 1st Test: पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी 275 रन पर आउट हो गई है. इंग्लैंड की ओर से रॉरी बर्न्स ने 132 रन की पारी खेली. बर्न्स के अलावा कोई दूसरा इंग्लिश बल्लेबाज जमकर नहीं खेल पाया.

ब्रॉड ने लगाया छक्का तो गुस्सा हो गया गेंदबाज, फिर OUT करने पर 'आंख' दिखाकर लिया बदला, देखें Video
स्टुअर्ट ब्रॉड को बोल्ड कर गेंदबाज ने गुस्से से मनाया जश्न

England vs New Zealand, 1st Test: पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी 275 रन पर आउट हो गई है. इंग्लैंड की ओर से रॉरी बर्न्स ने 132 रन की पारी खेली. बर्न्स के अलावा कोई दूसरा इंग्लिश बल्लेबाज जमकर नहीं खेल पाया. बता दें कि न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 378 रन बनाए थे. पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 103 रन की बढ़त ले ली थी. वहीं, कीवी टीम ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 73 रन बना लिए थे. अब न्यूजीलैंड की टीम 176 रन से आगे हैं. बता दें कि इंग्लैंड की पारी के दौरान एक ऐसा वाकया भी देखना को मिला जिसने फैन्स को खूब रोमांचित किया. 

डेब्यू टेस्ट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, कॉनवे ने तोड़ा 39 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

दरअसल इंग्लैंड के उपकप्तान स्टुअर्ट ब्रॉर्ड (Stuart Broad) ने 24 गेंद पर 10 रन की पारी खेली, अपनी छोटी सी पारी में उन्होंने 1 छक्का भी जमाया. ब्रॉर्ड ने जो छक्का जमाया था वह गेंदबाज नील वैग्नर (Neil Wagner) की गेंद पर जमाया था. वैग्नर की शॉर्ट गेंद पर ब्रॉर्ड ने पूल शॉट मारकर छक्का लगाया . लेकिन अगली ही गेंद पर वैग्नर ने ब्रॉर्ड को अपनी सटीक यॉर्कर पर बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखा दी. लेकिन इससे पहले दोनों के बीच एक वाकया भी घटित हुआ.

कीवी गेंदबाज ने हवा में गेंद को ऐसे नचाकर जो रूट को किया आउट, इंग्लिश कप्तान के उड़ गए होश..देखें Video

वैग्नर की गेंद पर जब ब्रॉर्ड ने चौका जमाया तो कीवी गेंदबाज चौक से गए और काफी निराश में नजर आए. ऐसे में जब गेंदबाज ने अगली ही गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉर्ड को बोल्ड कर दिया तो वैग्नर काफी खुश नजर आए और जोश के साथ इस विकेट का जश्न मनाते नजर आए. जश्न मनाने के क्रम में वैग्नर काफी आक्रमक नजर आए थे. सोशल मीडिया पर वैग्नर और ब्रॉर्ड के बीच के इस मुकाबले का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

देखें Video

इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान टिम साउथी ने कमाल की गेंदबाजी की और 6 विकेट लेने में सफल रहे. वहीं, काइल जैमीसन ने भी कमाल किया और 3 विकेट लेने में सफल रहे. वैग्नर को एक मात्र विकेट मिला. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें दिन का खेल शेष है.

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stuart Christopher John Broad, Neil Wagner, New Zealand, England, England Vs New Zealand 06/02/2021 Ennz06022021199906, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com