Father's Day 2022 के मौके पर भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने इंस्टाग्राम पर क्यूट वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने बेटे बेचे जोरावर के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को शेयर कर धवन ने कैप्शन में लिखा, 'जोरा मेरी पूरी दुनिया, आपके साथ हर एक पल खास पल है, लव यू माय बेटा.' धवन के इस वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि इस सीजन आईपीएल में धवन ने शानदार परफॉर्मेंस किया था और 400 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे थे. इस सीजन आईपीएल में शिखर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की ओर से खेलते दिखे थे.
इसके बाद भी चयनकर्ताओं ने उन्हें न तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए टी-20 सीरीज में मौका दिया और नाही आगामी आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है.
धवन का करियर खत्म, गावस्कर ने दी अपनी राय
बता दें कि भारतीय पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने धवन के करियर को लेकर अपनी राय दी है. गावस्कर ने कहा है कि 'मुझे नहीं लगता कि धवन को चयनकर्ता टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में रखना चाहते हैं. यदि वो टीम की रणनीतियों में शामिल होते तो यकीनन उनका चुनाव आयरलैंड के खिलाफ या फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में होता.'
गावस्कर ने कहा, "क्योंकि बहुत सारे खिलाड़ी इंग्लैंड गए हैं, वह भी इस टीम में होते, अगर चयनकर्ता धवन को लेकर कोई प्लानिंग कर रहे होते. बता दें कि 2022 टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होना है.
* ""अंपायरिंग छोड़ कैच लेने के लिए हाथ खोल लिए कुमार धर्मसेना ने, Video देख हो जाएंगे लोटपोट
* 'भारतीय क्रिकेट के इतिहास में आज का दिन बेहद खास, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ने किया था...
* "'19 साल के बाद वसीम अकरम ने फिर से अपने इशारे पर नचाई गेंद, 'यॉर्कर' से बैटर के उड़ाए होश- Video
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं