- डैनिस सैम्स ने 6 गेंद से पलटा मैच
- मुंबई इंडियंस को मिली 6 रन से जीत
- टिम डेविड बने प्लेयर ऑफ द मैच
IPL 2022: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2022 के 51वें मैच में गुजरात को 5 रन से हरा दिया. मैच आखिरी ओवर तक चला और आखिर में मुंबई यह मैच जीतने में सफल रही. गुजरात को आखिरी ओवर में 9 रन जीत के लिए चाहिए थे. लेकिन गेंदबाज डेनियल सैम्स ने गजब की आखिरी 6 गेंद फेंककर टीम को जीत दिला दी, वरना मैच पूरा तरह से गुजरात के खेमे में था. बता दें कि आखिरी ओवर में गुजरात को केवल 9 रन की दरकार था. लेकिन डेनियल सैम्स (Daniel Sams) ने शानदार गेंद फेंककर गुजरात को 5 रनों से हरा दिया. सैम्स ने गुजरात के जबड़े से मैच छीनने का काम किया. 'कहीं खुशी कहीं गम', मुंबई की जीत में झूम उठी रोहित की बीवी तो हार्दिक की बीवी का हो गया ऐसा हाल- Video
आखिरी ओवर का रोमांच
जब गुजरात को 6 गेंद पर 9 रन बनाने थे तो क्रीज पर किलर मिलर और राहुल तेवतिया मौजूद थे. दोनों ने इस आईपीएल में मैच को फिनिश करने का काम किया था. ऐसे में दोनों बल्लेबाजों के लिए 6 गेंद पर 9 रन बनाना मुश्किल भरा काम नहीं थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुंबई के कप्तान रोहित ने डेनियल सैम्स पर जताया भरोसा
बता दें कि इस सीजन में सैम्स ने एक ओवर में 35 रन देने का काम किया है. दरअसल केकेआर के खिलाफ मैच में (Daniel Sams) के खिलाफ पैट कमिंस ने 35 रन 6 गेंद पर कूटे थे. कमिंस ने एक ही ओवर में 35 रन बनाकर केकेआर को जीत दिला थी. ऐसे में रोहित का सैम्स पर विश्वास करना ट्रिकी फैसला रहा.
डेनियल सैम्स ने जीता विश्वास
गेंदबाज डेनियल सैम्स पर भी काफी दवाब था. केकेआर के खिलाफ 6 गेंद पर 35 रन देने का बुरा सपना उनके साथ था. ऐसे में सैम्स ने दवाब वाले क्षण में अपने टैलेंट पर विश्वास किया.
ऐसा था आखिरी 6 गेंद
पहली गेंद पर मिलर (David Miller) ने 1 रन देकर स्ट्राइक तेवतिया को दी
दूसरी गेंद पर नहीं बना रन
दूसरी गेंद पर तेवतिया रन नहीं बना सके, सैम्स ने तेवतिया को ऑफ साइड के बाहर गेंद फेंकी, जिसपर बल्लेबाज शॉट नहीं खेल पाया.
तीसरी गेंद पर तेवतिया रन आउट
तीसरी गेंद सैम्स ने धीमी गति से शॉर्ट गेंद फेंकी, जिसपर बल्लेबाज ने 'मिड विकेट' की तरफ शॉट खेलकर तेजी से दो रन लेने की कोशिश की लेकिन दूसरे रन लेने के दौरान तेवतिया रन आउट हो गए. इस तरह से इस गेंद पर गुजरात को तगड़ा झटका लगा.
रोहित शर्मा ने ठोका खास 'दोहरा शतक', IPL में मुंबई इंडियंस के लिए बना दिया अनोखा रिकॉर्ड
राशिद खान आए बल्लेबाजी करने
चौथी गेंद पर राशिद ने सिंगल लिया और स्ट्राइक मिलर को दे दिया.
— ChaiBiscuit (@Biscuit8Chai) May 7, 2022
पांचवीं गेंद पर नहीं बना रन
गेंदबाज सैम्स ने एक बार फिर बायें हाथ के बल्लेबाज मिलर के खिलाफ ऑफ स्टंप से बाहर गेंद फेंकी, जिसपर बल्लेबाज शॉट नहीं खेल पाया और मैच पूरी तरह से मुंबई के खेमे में पहुंच गई.
आखिरी गेंद पर भी नहीं बना रन
मिलर को सैम्स ने आखिरी गेंद भी ऑफ स्टंप से काफी बाहर फुलटॉस फेंकी, जिसपर बल्लेबाज फिर से रन नहीं बना पाया. और आखिर में मुंबई यह मैच 5 रन से जीतने में सफल रहा. जीत मिलते ही रोहित ने जश्न में रेस लगा दी तो वहीं मुंबई के खिलाड़ियों ने गेंदबाज सैम्स को गले से लगा लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं