- मुंबई इंडियंस को मिली दूसरी जीत
- डेनियल सेम्स ने जीताया मु्ंबई को
- गुजरात को 5 रन से मिली हार
IPL 2022: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को लगातार दूसरे मैच में जीत मिली है. हालांकि मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर है लेकिन गुजरात के खिलाफ जीत भी टीम मुंबई के खिलाड़ियों के लिए किसी राहत से कम नहीं है.इस मैच में मुंबई के डेनियल सैम्स ने गजब की आखिरी 6 गेंद फेंककर टीम को जीत दिला दी, वरना मैच पूरी तरह से गुजरात के खेमे में था. बता दें कि आखिरी ओवर में गुजरात को केवल 9 रन की दरकार थी. लेकिन डेनियल सैम्स ने शानदार गेंद फेंककर गुजरात को 5 रनों से हरा दिया. रोहित शर्मा ने ठोका खास 'दोहरा शतक', IPL में मुंबई इंडियंस के लिए बना दिया अनोखा रिकॉर्ड
जिस समय आखिरी ओवर होना था, उस ओवर में तेवतिया और डेविड मिलर क्रीज पर थे, लेकिन दोनों बल्लेबाज सैम्स की सटीक गेंद पर बड़ा शॉट नहीं मार सके और मुंबई यह मैच 5 रन से जीतने में सफल रहा. सैम्स ने गुजरात के जबड़े से मैच छीनने का काम किया. शाहीन अफरीदी ने 'Killing Yorker' से बल्लेबाज को बनाया शिकार, बैटर गेंदबाज के आगे सिर झुकाकर लौटा पवेलियन- Video
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल आखिरी ओर की तीसरी गेंद पर राहुल तेवतिया रन आउट हो गए थे जिसने मैच का पासा ही पलट कर रख दिया . तेवतिया के आउट होने के बाद क्रीज पर राशिद खान आए लेकिन इस बार उनका बल्ला खोमोश ही रहा. उन्हें सिर्फ एक गेंद ही खेलने का मौका मिला जिसपर उन्होंने सिंगल चुरा लिया. लेकिन इसके अगली दो गेंद पर मिलर कोई रन नहीं बना सके और मुंबई मैच जीतने में सफल रहा.
जैसे ही मुंबई को जीत मिली रोहित शर्मा बाउंड्री से भागे चले आए और अपने खिलाड़ियों के गले लग गए. वहीं. दूसरी ओर दर्शक दीर्घा में बैठी हार्दिक की बीवी नताशा (Hardik pandya wife Nataša Stanković) का चेहरा उतर आया और काफी निराश दिखीं, लेकिन वहीं, मुंबई इंडियंस का खेमा झूम उठा, रोहित की वाइफ रितिका सजदेह Ritika Sajdeh (Rohit Sharma's Wife) की खुशी का ठिकाना न रहा, रितिका मुंबई की जीत के बाद काफी खुश दिखी, आईपीएल के सोशल अकाउंट पर यह वीडियो भी शेयर किया गाय है.
बता दें कि टिम डेविड को उनके धुआंधार पारी 21 गेंद पर 44 रन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. डेविड ने अपनी पारी में 2 चौके और 4 छक्के जडे, आखिरी समय में उनके द्वारा बनाए गए रन ने ही मैच में सारा अंतर पैदा कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं