- आईपीएल 2021 के चौथे में पंजाब का मुकाबला राजस्थान से
- क्रिस गेल और जोस बटलर पर रहेगी सभी की नजर
- संजू सैमसन करेंगे राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी
RR vs PBKS: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीम (Rajasthan Royals vs Punjab Kings) आमने-सामने होगी. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बार राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) करने वाले हैं. पिछले सीजन में पंजाब की टीम छठए नंबर पर पहुंचने में सफल रही थी और आखिर तक प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को बनाए रखा था. राजस्थान की टीम साल 2008 में खिताब जीतने में सफल रही है और इसके बाद खिताब नहीं जीत पाई है. इस सीजन में टीम में बदलाव देखने को मिले हैं. स्टीव स्मिथ अब इस टीम का हिस्सा नहीं हैं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ऐसे में जोस बटलर, बेन स्टोक्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस और ऑर्चर के साथ यह टीम इस सीजन में खिताबी जंग के लिए मैदान पर होगी. क्रिस मॉरिस को राजस्थान ने मोटी रकम देकर टीम में शामिल किया है. ऐसे में मॉरिस इस टीम के लिए क्या करते हैं, यह देखना इस सीजन में काफी दिलचस्प होने वाला है. सैमसन की कप्तानी में राजस्थान की टीम युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी. यशस्वी जायसवाल और कार्तिक त्यागी, शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी टीम के लिए अच्छा करने को लेकर लालायित हैं.
बात करें पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की तो केएल राहुल की कप्तानी में टीम खिताब को जीतने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी. राहुल, डेविड मलान और मयंक अग्रवाल बौतर ओपनर टीम में मौजूद हैं तो विस्फोटक क्रिस गेल किस क्रम में खेलेंगे यह भी देखना दिलचस्प होगा. वैसे बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर ने गेल को लेकर एक बयान में कहा है कि यूनिवर्सल बॉस नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई, डेविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरूख खान जैसे खिलाड़ी इस टीम में चार चांद ललगाने के लिए मौजूद हैं.
मलान पर फ्रेंचाइजी ने भरोसा जताया है. इस समय डेविड मलान टी-20 के सबसे धमाकेदार बल्लेबाज में गिने जा रहे हैं. मलान यदि इस सीजन में फॉर्म में रहे तो विरोधी टीम के गेंदबाजों के लिए बड़ी मुश्किल पैदा हो सकती है. फेबियन एलेन, क्रिस जॉर्डन और मोएसेस हेनरिक्स जैसे खिलाड़ियों से यह टीम सजी हुई है. पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI क्या होगा इसको लेकर दिलचस्पी बनी हुई है.
दोनों टीमों का रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच आईपीएल में 21 मैच हुए हैं जिसमें राजस्थान को 12 और पंजाब किंग्स को 9 मैच में जीत मिली है. पिछले 5 मुकाबले में राजस्थान की टीम 3 और पंजाब को 2 मैच में जीत मिली है. 2020 में जब दोनों टीम आखिरी बार एक दूसरे के सामने थी तो राजस्थान की टीम जीत हासिल करने में सफल रही थी. इस मैच में क्रिस गेल 99 रन बनाकर आउट हुए थे.
संभावित XI
राजस्थान XI- बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), संजू सैमसन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, रियान पराग, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी और जयदेव उनादकट.
पंजाब XI- केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, मोइजेज हेनरिक्स, सरफराज खान, शाहरुख खान, मोहम्मद शमी, झाय रिचर्डसन, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह.
मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉट स्टार और JIO ऐप पर होगा. मैच का समय शाम साढ़े 7 बजे, टॉस 7 बजे होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं