IPL 2021: इस बार आईपीएल में हऱभजन सिंह (Harbhajan Singh) केकेआऱ (KKR) की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं. भज्जी को सीएसके ने ऑक्शन (IPL) से पहले ही रिलीज कर दिया था, अब यह स्टार ऑफ स्पिनर अपना जलवा केकेआर टीम की ओर से दिखाने वाला है. आईपीएल 2021 में केकेआर की टीम अपना पहला मैच 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी. पहले मैच से पहले केकेआर के खिलाड़़ी जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. एक तरफ जहां केकेआर टीम मैनेजमेटं प्रैक्टिस मैच के जरिए सभी खिलाड़ियों की फिटनेस को जांच रहा है तो वहीं कैचिंग प्रैक्टिस के जरिए भी केकेआर के खिलाड़ी टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं. कैचिंग प्रैक्टिस के दौरान कोच ब्रेंडन मैक्कुलम (Brendon McCullum) ने अलग अंदाज से सभी खिलाड़ियों को कैच का अभ्यास कराया है.
जब आईपीएल में नजर आई बाप-बेटे की जोड़ी, अब सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी हुए IPL का हिस्सा
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मैक्कुलम टेनिस रैकेट से सभी खिलाड़ियों को कैच का अभ्यास करा रहे हैं. केकेआर ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में हरभजन सिंह भी लपककर कैच लेते दिख रहे हैं. 40 के हरभजन सिंह की फिटनेट भी देखने लायक है. भज्जी बिना किसी गलती के रफ्तार से आती हुई कैच को बड़े ही आसानी के साथ लेते दिख रहे हैं. वैसे, वीडियो में सभी केकेआर के खिलाड़ी जमकर कैच का अभ्यास कर रहे हैं. लेकिन भज्जी ने तेजी से आती हुई कैच को लेकर अपनी सही फिटनेस का सबूत पेश कर दिया है.
केकेआर के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक ने हऱभजन सिंह को लेकर एक खास बयान भी दिया है, उन्होंने भज्जी को लेकर कहा है कि, हरभजन सिंह इस साल जुलाई में 41 साल के हो जाएंगे. लेकिन उनमें अभी भी टीम के लिए टॉप का प्रदर्शन करने का जुनून है, वो बिल्कुल फिट हैं और नए अवतार में नजर आ रहे हैं.
IPL 2021 में रोहित शर्मा के नाम होगा कई धांसू रिकॉर्ड, ऐसा करते ही रच देंगे इतिहास
कार्तिक ने कहा है कि, भज्जी दूसरे सभी खिलाड़ियों से बहुत पहले प्रैक्टिस सेशन में पहुंच जाते हैं, वह ऐसा लगातार कर रहे हैं. इस सप्ताह जो कुछ भी मैंने देखा है, उससे अब वह मुझे एक अलग व्यक्ति लग रहे हैं.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं