- चोट के बाद वापसी कर रहे इशांत शर्मा ने दिखाया अपनी गेंदबाजी का जलवा
- सैयद अली टी-20 टूर्नामेंट में आंध्र के खिलाफ चटकाए 2 विकेट
- इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेलने की उम्मीद
Syed Mushtaq Ali Trophy 2021: भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (ISHANT Sharma) ने चोट के बाद मैदान पर वापसी करते हुए अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाया और सैयद मुश्ताक अली ट्राफी (Syed Mushtaq Ali Trophy 2021) में आंध्र के खिलाफ (Delhi vs Andhra, Elite Group E) धारधार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट निकाले. शर्मा ने आध्र के बल्लेबाज रिकी भुई (Ricky Bhui) को अपनी घातक गेंद पर बोल्ड कर दिखा दिया कि उनके अंदार अभी भी काफी क्रिकेट बची हुई है. आंध्र की पारी के तीसरे ओवर में ही इशांत ने अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया और बल्लेबाज रिकी को इनस्विंग गेंद पर बोल्ड मारकर दिल्ली की टीम को सफलता दिलाई. इशांत शर्मा की गेंदबाजी की तारीफ सोशल मीडिया पर खूब हो रही है.
दिल्ली ने बुधवार को यहां आंध्र प्रदेश को छह विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्राफी एलीट ग्रुप ई मैच में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये मैच में आंध्र की टीम पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर नौ विकेट पर 124 रन ही बना पायी। उसकी तरफ से अश्विन हेब्बर ने सर्वाधिक 32 रन बनाये.
Ishant Sharma's inswinging beauty
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 13, 2021
Watch how a sharp inswinger from @ImIshant disturbed the timber and sent the bails flying! #DELvAP #SyedMushtaqAliT20
Video https://t.co/cRzucNZvZ8 pic.twitter.com/bnv9quj5m1
दिल्ली की तरफ से बायें हाथ के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान ने 33 रन देकर तीन विकेट लिये. इशांत शर्मा ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट हासिल किये. उनके अलावा सिमरजीत सिंह और ललित यादव ने भी दो – दो विकेट लिये. दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जल्द ही उसका स्कोर दो विकेट पर 10 रन हो गया. पवेलियन लौटने वाले बल्लेबाजों में कप्तान शिखर धवन (पांच) और उनके सलामी जोड़ीदार हितेन दलाल (चार) शामिल थे.
इसके बाद नितीश राणा (27) और अनुज रावत (32) ने तीसरे विकेट के लिये 52 रन की साझेदारी की. इन दोनों के आउट होने के बाद हिम्मत सिंह (नाबाद 32) और ललित यादव (नाबाद 20) टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. दिल्ली ने अपने पहले मैच में मुंबई को हराया था.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं