विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर नहीं, इस बल्लेबाज का विकेट लेना करियर का सबसे यादगार पल, वसीम अकरम ने बताया

पाकिस्तान के वसीम अकरम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 916 विकेट लिए हैं लेकिन इन 916 विकेट में से एक बल्लेबाज का विकेट उनके करयिर का सबसे यादगार विकेट रहा है. खुद वसीम ने उस बल्लेबाज के बारे में बताया है.

सचिन तेंदुलकर नहीं, इस बल्लेबाज का विकेट लेना करियर का सबसे यादगार पल, वसीम अकरम ने बताया
वसीम अकरम ने बताया, किस बल्लेबाज का विकेट सबसे यादगार विकेट था

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने उस बल्लेबाज के बारे में बात की है जिसके खिलाफ गेंदबाजी करना और उनका विकेट लेना उनके करियर का सबसे यादगार पल रहा है. वसीम ने सचिन तेंदुलकर का नहीं बल्कि सुनील गावस्कर का विकेट को अपना सबसे यादगार विकेट बताया है. 

वसीम ने कहा कि, "मैंने अपने करियर में एक से एक बल्लेबाजों को गेंदबाजी की और उनका विकेट लिया लेकिन मेरे लिए सबसे यादगार विकेट करियर का शुरुआत में आया था. जब मैंने महान सुनील गावस्कर को आउट किया था. वह विकेट मेरे करियर का सबसे यादगार विकेट था."

बता दें कि वसीम ने भारत के खिलाफ 12 टेस्ट मैच में कुल 45 विकेट लिए तो वहीं, 48 वनडे मैच में 60 विकेट लेने में सफल रहे, वहीं, वसीम ने सुनील गावस्कर को अपने करियर में केवल एक बार ही आउट किया था. 

वसीम अकरम की बात करें तो पूर्व गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 916 विकेट लिए हैं जिसमें  414 विकेट टेस्ट में और 502 विकेट वनडे में हासिल करने में सफल रहे हैं, पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अकरम नंबर 1 पर है और इस मामले में दूसरे नंबर पर वकार युनुस हैं. वकार ने पाकिस्तान के लिए 789 विकेट लिए हैं. 

यह भी पढ़ें | अभिषेक नंबर-1, रोहित टॉप-5 में, टी-20 इंटरनेशनल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

यह भी पढ़ें | दूसरे टी-20 में हार के बाद गौतम गंभीर एक्शन में, बोले- T20 में सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की

यह भी पढ़ें | शेन वॉटसन ने गौतम गंभीर की कोचिंग पर किया सीधा हमला, बोले- 'ये रणनीति है सबसे बड़ी समस्या'


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wasim Akram, Sachin Ramesh Tendulkar, Sunil Gavaskar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com