विज्ञापन

अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले फिट हुए वाशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी, बुमराह पर सस्पेंस बरकरार

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज से पहले वाशिंगटन सुंदर और नितिश कुमार रेड्डी फिटनेस हासिल कर चुके हैं. ये दोनों खिलाड़ी गुरुवार को टीम के साथ जुड़ेंगे.

अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले फिट हुए वाशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी, बुमराह पर सस्पेंस बरकरार
वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी
IANS

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होने जा रही है. इस सीरीज से पहले ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर नितिश कुमार रेड्डी फिटनेस हासिल कर चुके हैं. ये दोनों खिलाड़ी गुरुवार को टीम के साथ जुड़ेंगे. 

एक सूत्र ने बुधवार को 'आईएएनएस' को बताया, "सुंदर और रेड्डी कुछ समय पहले ही पूरी तरह फिट हो गए थे. दोनों ने बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपने फिटनेस टेस्ट और मैच सिमुलेशन पास कर लिए हैं.'

चोट के कारण सुंदर टेस्ट सीरीज में नहीं खेल सके

दरअसल, वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण सुंदर श्रीलंका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं खेल सके थे. वहीं, रेड्डी ने आखिरी बार जून में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में खेला था, जिसके बाद उनके बाएं क्वाड्रिसेप्स की चोट बढ़ गई और वे आयरलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका के दौरे पर नहीं जा पाए थे.

जसप्रीत बुमराह पर क्या है अपडेट?

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान घुटने में लगी चोट के कारण जसप्रीत बुमराह खेल से बाहर हैं. ऐसे में उनके तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल होने के बारे में अभी कोई पक्की खबर नहीं है.

हर्षित राणा की भागीदारी पर संशय

सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित राणा की भागीदारी पर भी संशय बना हुआ है, जो हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं. अगर इन दोनों में से कोई भी राष्ट्रीय टीम के साथ नहीं जुड़ पाता, तो तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को आखिरी समय में टीम में शामिल किया जा सकता है.

टी20 सीरीज के बाद एशियन गेम्स 2026 की तैयारी

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना होगी. टीम इंडिया 22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मेजबान जापान के खिलाफ टी20 मैच खेलेगी, जिसके बाद 28 सितंबर को कोरोजी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स में अपने गोल्ड मेडल का बचाव करने का अभियान शुरू करेगी. इस बीच, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा चेन्नई में जारी दलीप ट्रॉफी फाइनल की अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के बाद नई दिल्ली में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे.

ये भी पढ़ें-  चिंतामन राव कॉलेज से ग्रेजुएशन, साइंस पढ़ने का था सपना, एक सलाह ने बदल दी स्मृति मंधाना की जिंदगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Afghanistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com