विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी Vs अभिषेक शर्मा, कौन है वर्तमान क्रिकेट में सबसे खतरनाक बल्लेबाज? जानें

Vaibhav Sooryavanshi vs Abhishek Sharma अभिषेक शर्मा और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में सबसे विस्फोटक बल्लेबाज कौन है, इसको लेकर वीरेंद्र सहवाग ने जवाब दिया है.

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी Vs अभिषेक शर्मा, कौन है वर्तमान क्रिकेट में सबसे खतरनाक बल्लेबाज? जानें
who is More Dangerous in World cricket: वैभव या अभिषेक शर्मा

Vaibhav Sooryavanshi  vs Abhishek Sharma: भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तुलना को लेकर अपनी राय दी है, सहवाग ने दोनों बल्लेबाजों में से सबसे खतरनाक बल्लेबाज कौन है, इस सवाल का जवाब दिया है. पूर्व दिग्गज ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा से ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज करार दिया है. क्रिकबज के साथ बात करते हुए सहवाग ने कहा, देखिए हम आज वैभव सूर्यवंशी के अलावा दूसरे बल्लेबाज की बात क्यों नहीं कर रहे हैं. क्य़ोंकि वैभव ने करके दिखाया है. 15 साल की उम्र में वह बड़े से बड़े गेंदबाजों को मार रहा है. अभिषेक भी मारते हैं. वह भी धमाकेदार बल्लेबाज है लेकिन हमने नहीं कहा कि वह खतरनाक है. हमने वैभव को खतरनाक कहा है.

खतरनाक का ताज हमने वैभव को पहनाया है

सहवाग ने कहा कि, "वैभव उस तरह से रन बना रहे हैं जैसा आज अनुभवी बल्लेबाज भी रन नहीं बना पा रहे हैं. ये जो कर रहे हैं न ऐसा नहीं है कि एक मैच में कर रहे हैं, हर मैच में कर रहा है. देखिए उसने बुमराह को मारा, हेजलवुड को मारा, बड़ो बड़ो को मार रहा है. इसलिए इसकी होनी चाहिए तारीफ, वैभल की तारीफ होनी चाहिए. खतरनाक का ताज हमने वैभव को पहनाया है."

वैभव सूर्यवंशी vs अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा अपनी इंटरनेशनल आक्रमणों के खिलाफ साबित हो चुकी काबिलियत और एक विश्व-स्तरीय मैच-विनर के तौर पर अपनी भूमिका के कारण फिलहाल ज़्यादा खतरनाक हैं, लेकिन आंकड़ों के लिहाज से वैभव सूर्यवंशी ज़्यादा विस्फोटक हैं. ज़्यादातर विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर सूर्यवंशी अपनी मौजूदा लय बरकरार रखते हैं, तो उनकी जबरदस्त ताकत और रिकॉर्ड तोड़ने वाली स्ट्राइक रेट उन्हें लंबे समय में गेंदबाजों के लिए एक बड़ा खतरा बना देगी. 

ये भी पढ़ें- RCB vs GT: कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास, गेल और रोहित भी 19 साल में यह नहीं कर सके

ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com