विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2021

WTC Final से पहले कोहली का दिखा विध्वंसक अंदाज, अपने ही गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के- Video

WTC Final: विराट कोहली (Virat Kohli) ने कमर कस ली है. विराट ने अपनी बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास किया है. बीसीसीआई (BCCI) ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें कोहली बड़े ही आक्रमक अंदाज में अपने ही गेंदबाजों के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं

WTC Final से पहले कोहली का दिखा विध्वंसक अंदाज, अपने ही गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के- Video
WTC Final में कोहली से है काफी उम्मीदें
  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक फाइनल 18 जून को
  • विराट कोहली पर बेहतरीन परफॉर्मेंस करने का दवाब
  • केन विलियमसन और कोहली में कौन होगा बेहतर साबित

WTC Final से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कमर कस ली है. विराट ने अपनी बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास किया है. बीसीसीआई (BCCI) ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें कोहली बड़े ही आक्रमक अंदाज में अपने ही गेंदबाजों के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं. बीसीसीआई के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कोहली हर तरह का शॉ़ट खेलते दिख रहे हैं. विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी के अभ्यास सत्र के दौरान कभी बाउंसर पर पुल शॉट मार रहे हैं तो वहीं अच्छी गेंद का सम्मान भी करते दिख रहे हैं. अभ्यास सत्र के दौरान के इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि किंग कोहली इस फाइनल में बेतरीन परफॉर्मेंस करने को लेकर कितने उत्साहित हैं.

WTC Final के लिए न्यूजीलैंड ने की टीम की घोषणा, 15 खिलाड़ियों को किया शामिल, देखें पूरी लिस्ट

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइऩल (World Test Championship) का फाइऩल 18 जून को साउथैम्पटन में खेला जाएगा. विराट कोहली और केन विलियम्सन  दोनों ही कप्तान अपनी टीम को टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जिताने के लिए मैदान पर उतरेंगे. टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दोनों टीम के कप्तान का परफॉर्मेंस कैसे रहेगा, इसको लेकर चर्चा अभी से हो रही है. बतौर कप्तान कोहली ने टेस्ट में 20 शतक ठोके हैं तो वहीं दूसरी ओर विलियमसन ने 11 शतक लगाए हैं.

वहीं, बात करें टेस्ट करियर की तो विराट ने अबतक 91 मैच खेले हैं जिसमें 52.37 की औसत से 7490 रन बनाए हैं. कोहली के नाम टेस्ट में कुल 27 शतक और 25 अर्धशतक शामिल है. कीवी टीम के कप्तान ने अबतक अपने टेस्ट करियर में 84 टेस्ट खेले, जिसमें 53.60 की औसत से 7129 रन बनाए हैं. विलियमसन के नाम टेस्ट में 24 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं. 

WTC Final 2021: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली टीम को मिलेगी इतनी मोटी इनामी रकम, दोनों टीमें होंगी मालामाल

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद न्यूजीलैंड की टीम टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर आ गई है. ऐसे में भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीतकर फिर से नंबर वन का ताज हासिल करना चाहेगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Rose Bowl Southampton, Virat Kohli, Ishant Sharma, Mohammed Siraj, ICC World Test Championship 2021, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com