विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2017

खेलते समय टेस्ट के भविष्य के बारे में नहीं सोचते: कोहली

कप्तान विराट कोहली इस बात को ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहते कि खेल का लंबा प्रारूप किस दिशा में आगे बढ़ रहा है.

Also Read in
खेलते समय टेस्ट के भविष्य के बारे में नहीं सोचते: कोहली
विराट कोहली ने कहा कि हमारी सोच में अब तक जरा सा भी बदलाव नहीं हुआ है..
पल्लेकेले: भारत ने विदेशी सरजमीं पर सीरीज में सूपड़ा साफ खराब फार्म में चल रही श्रीलंकाई टीम के खिलाफ किया है लेकिन कप्तान विराट कोहली इसे ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहते कि खेल का लंबा प्रारूप किस दिशा में आगे बढ़ रहा है.

कोहली ने मैच के बाद कहा, "हम जीत रहे हैं और लय टीम के साथ है. जब आप खेलते हो तो इस बारे में नहीं सोचते कि टेस्ट क्रिकेट किस दिशा में बढ़ रहा है और इसका भविष्य क्या है. हम इसे सम्मान समझते हैं कि हम अपने देश के लिये टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं. हमारी सोच में अब तक जरा सा भी बदलाव नहीं हुआ है." कोहली इस बात से सहमत थे कि जब दोनों टीमों में बराबरी की प्रतिस्पर्धा होती है तो चीजें बेहतर होती हैं.

उन्होंने कहा, "जब दोनों टीमें अच्छा क्रिकेट खेलती हैं तो यह सीरीज में बेहतरीन होता है.लेकिन जैसा कि दक्षिण अफ्रीका चार महीने के लिये इंग्लैंड में थी, तो उन्होंने खुद स्वीकार किया कि यह चीज उनके दिमाग में रही कि वे चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद घर नहीं गए. मुझे लगता है कि इन कारकों को ध्यान में रखा जाना चाहिए." कोहली ने कहा, "अगर कोई भी टीम सीरीज में अच्छा खेलती है तो आपको इस तरह के परिणाम ही मिलेंगे. जब दोनों टीमें बराबरी की प्रतिस्पर्धा से खेलती हैं तो मैच काफी करीबी रहते हैं और सीरीज में भी ऐसा ही होता है." 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com