विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2019

PM नरेंद्र मोदी को बर्थडे पर विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर सहित कई पूर्व-वर्तमान क्रिकेटरों ने दी बधाई..

PM नरेंद्र मोदी को बर्थडे पर विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर सहित कई पूर्व-वर्तमान क्रिकेटरों ने दी बधाई..
पीएम मोदी के बर्थडे पर विराट कोहली सहित देश के कई पूर्व/वर्तमान क्रिकेटरों ने उन्हें शुभकामना दी है

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) मंगलवार को 69 वर्ष के हो गए. बर्थडे पर राजनीतिक, बॉलीवुड और खेल जगत की कई हस्तियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके यशस्वी जीवन की कामना की है. पीएम मोदी को जन्मदिन (Birthday)की बधाई देने वालों को कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर भी शामिल हैं. विराट कोहली, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा के अलावा पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर ने भी ट्वीट के जरिये पीएम को बधाई दी है. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli)ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमारे सम्माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. हमारे देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आपके अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य और सफलता की कामना करता हूं.' मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा, 'सम्माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, जन्मदिन की शुभकामनाएं. स्वस्थ और स्वच्छ भारत के लिए आपके विचार हम सभी के लिए प्रेरणा है. आप जीवन में हमेशा स्वस्थ रहें. '

हरफनमौला हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya)और क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) ने भी पीएम मोदी को बर्थडे पर बधाई दी है. भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir)ने ट्वीट किया, 'संसद और मां को एक ही दर्जा दिया है, सिर्फ उनके सामने अपना सर झुकाया है. ऐसे प्रधानमंत्री पर हमें अभिमान हैं, नरेंद्र मोदी जीत देश का सम्मान हैं.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com