विज्ञापन

RCB vs GT: आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने वाले दुनिया के 7 बल्लेबाज, विराट कोहली ने रचा इतिहास

Most Sixes in IPL History, Virat Kohli: आईपीएल इतिहास में किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा चौका और सबसे ज्यादा छक्का लगाया है. इस ऐतिहासिक लिस्ट में अब विराट कोहली का भी नाम जुड़ गया है.

RCB vs GT: आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने वाले दुनिया के 7 बल्लेबाज, विराट कोहली ने रचा इतिहास
Virat Kohli, Most Sixes and Most 4s in IPL History: कोहली का विराट कारनामा

Top 7 batsman in the world Most Sixes in IPL and Most 4s in IPL : आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हरा दिया. आरसीबी की जीत में विराट कोहली हीरो रहे और 81 रन बनाने में सफल रहे, विराट के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 55 रन की पारी खेली, दोनों की पारी दम पर आरसीबी यह मैच आसानी के साथ जीतने में सफल रही. बता दें कोहली को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. इस मैच में विराट कोहली ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसने दुनिया को चौंका कर रख दिया. विराट कोहली आईपीएल इतिहास में 300 छक्के और 800 चौके लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. 

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के

  1. 357 - क्रिस गेल
  2. 310 - रोहित शर्मा
  3. 300 - विराट कोहली
  4. 264 - एमएस धोनी
  5. 251 - एबी डेविलियर्स
  6. 236 - डेविड वार्नर
  7. 234 - संजू सैमसन

आईपीएल में सर्वाधिक चौके

  1. 800 - विराट कोहली
  2. 768 - शिखर धवन
  3. 663 - डेविड वार्नर
  4. 653 - रोहित शर्मा
  5. 522 - अजिंक्य रहाणे
  6. 506 - सुरेश रैना
  7. 492 - गौतम गंभीर

पडीक्कल और कोहली की पारी से जीता आरसीबी
पडीक्कल और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी से आरसीबी लक्ष्य हासिल करने के करीब पहुंच गई. टीम ने अंत में 18.5 ओवर में 206 रन का लक्ष्य पूरा कर लिया और 10 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई.

जैकब बेथेल के जल्दी आउट होने के बाद कोहली और पडीक्कल ने आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटन्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. उनका अंदाज पहली पारी में उनके प्रतिद्वंद्वियों द्वारा संभलकर रन बनाने के तरीके से बिल्कुल अलग था.

ये भी पढ़ें- RCB vs GT: कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास, गेल और रोहित भी 19 साल में यह नहीं कर सके

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com