विज्ञापन

RCB vs SRH: विराट कोहली का IPL में तहलका, तोड़ दिया रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

Virat Kohli record in IPL: विराट 38 गेंदों पर 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 69 रन बनाकर नाबाद रहे. कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों पर 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 31 रन की पारी खेली.साल्ट 8 रन बनाकर आउट हुए. जितेश शर्मा शून्य पर आउट हुए. टिम डेविड 10 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे.

RCB vs SRH: विराट कोहली का IPL में तहलका, तोड़ दिया रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
Virat Kohli record in IPL vs Rohit Sharma Record in IPL

Virat Kohli record: आईपीएल 2026 के पहले मैच में आरसीबी ने हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. आरसीबी की जीत में विराट कोहली ने धमाकेदार पारी खेली और 38 गेंद पर 69 रन बनाकर नाबाद रहे, कोहली ने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए. बता दें कि अपनी 69 रन की नाबाद पारी में विराट कोहली ने रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड तोड़ दिया. अपनी पारी के दौरान, कोहली ने  IPL इतिहास में रन चेज करते हुए 4000 रन पूरे किए.  वह लीग के इतिहास में यह शानदार उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं.  इससे पहले, कोई भी खिलाड़ी 3500 रन भी नहीं बना पाया था. 

ये भी पढ़ें- Video: क्या ड्रामेबाज़ है ये...विराट कोहली ने किया प्लाइंग किस, वाइफ अनुष्का शर्मा का ऐसा रिएक्शन हो गया वायरल

IPL के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक रन

बल्लेबाजरनपारी
विराट कोहली4027132
डेविड वार्नर 328597
रोहित शर्मा  3238 133
शिखर धवन 284394
रॉबिन उथप्पा2832119


इसके अलावा कोहली आईपीएल के इतिहास में किसी एक मैदान पर सबसे ज़्यादा रन बनाने का अपने भारतीय साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. भारत के पूर्व कप्तान एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने किसी एक ही मैदान पर रन-चेज़ करते हुए 1000 से ज़्यादा रन बनाए हैं. 

IPL के इतिहास में, एक ही मैदान पर लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक रन

बल्लेबाजरनमैदान
विराट कोहली1288 एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु
रोहित शर्मा 1265 मुंबई (वानखेड़े)
एबी डिविलियर्स 774एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु
सूर्यकुमार यादव 772मुंबई (वानखेड़े)
डेविड वॉर्नर 715 हैदराबाद

IPL के इतिहास में टीम के लिए सबसे ज़्यादा टॉप स्कोर

  • 67: विराट कोहली
  • 66: डेविड वॉर्नर
  • 59: रोहित शर्मा 
  • 56 शिखर धवन
  • 44 क्रिस गेल

मैच की बात करें तो एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में SRH से मिले 202 रन के लक्ष्य को आरसीबी ने 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाकर हासिल कर लिया. आरसीबी के लिए विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल ने तूफानी अर्धशतक लगाया. इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे पड्डिकल ने मात्र 26 गेंदों पर 4 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली और विराट के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 101 रन की अहम साझेदारी की.

विराट 38 गेंदों पर 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 69 रन बनाकर नाबाद रहे. कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों पर 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 31 रन की पारी खेली.  साल्ट 8 रन बनाकर आउट हुए. जितेश शर्मा शून्य पर आउट हुए. टिम डेविड 10 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com