Aus vs Ind 3rd Test: सिडनी टेस्ट मैच के दौरान मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) पर दर्शकों ने नस्लवादी कमेंट किए जिसके बाद यह मामला काफी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. टेस्ट मैच के चौथे दिन कुछ दर्शकों को स्टेडियम से बाहर भी किया गया. ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के इस व्यवहार ने भारतीय पू्र्व दिग्गजों को हैरान कर दिया है. भारत के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी इस मामले में ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया है जो खूब वायरल हो रहा है. कोहली ने ट्वीट कर दोषियों को सजा देने की बात की है. अपने ट्वीट में विराट ने लिखा, 'नस्लीय गालियां देना स्वीकार नहीं किया जा सकता है, बाउंड्री लाइन पर मुझे भी बहुत ही घटिया बातें सुननी पड़ी हैं, यह बदमाशी की चरम सीमा है. मैदान पर यह सब होते देखकर दुख होता है, इस घटना पर बिना किसी देरी के और गंभीरता से काम किया जाना चाहिए. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से ही काम बनेगा.'
सिडनी टेस्ट के दौरान नस्लीय टिप्पणी की ICC ने की निंदा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मांगी रिपोर्ट
Racial abuse is absolutely unacceptable. Having gone through many incidents of really pathetic things said on the boundary Iines, this is the absolute peak of rowdy behaviour. It's sad to see this happen on the field.
— Virat Kohli (@imVkohli) January 10, 2021
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
The incident needs to be looked at with absolute urgency and seriousness and strict action against the offenders should set things straight for once.
— Virat Kohli (@imVkohli) January 10, 2021
टेस्ट मैच के चौथे दिन भी कुछ दर्शकों ने सिराज पर भद्दी कमेंट किए जिसके बाद रहाणे ने अंपायर से इस बारे में शिकायत की. कुछ देर के लिए मैच को रोका भी गया था. कार्यवाहक कप्तान रहाणे के शिकायत के बाद सुरक्षाकर्मी स्टेडियम में आए और 6 लोगों को पूछ-ताछ के लिए स्टैंड से बाहर ले गए. उनसे इस मामले में पूछ-ताछ की जा रही है.
Aus Vs Ind: सिडनी टेस्ट में रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज बने
आईसीसी ने भी इस घटना की निंदा की है और कहा है कि ऐसी हरकतें को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आईसीसी ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस मामले की भरपूर जांच के आदेश भी दिए हैं और साथ ही हर संभव मदद की बात भी कहा है. भारत की टीम को सिडनी टेस्ट मैच में जीत के लिए 407 रन की जरूरत है. चौथे दिन के खेल खत्म होने पर भारत ने 2 विकेट पर 9 रन बनाए हैं. आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 309 रन और बनानें हैं.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं