विज्ञापन

विराट कोहली या बाबर आजम, कौन कर रहा फिलहाल सबसे ज्यादा धमाका? आंकड़े दे रहे हैं जवाब

Virat Kohli vs Babar Azam: विराट कोहली जहां आईपीएल में व्यस्त हैं. वहीं बाबर आजम पीएसएल में शिकरत कर रहे हैं. बात करें दोनों खिलाड़ियों में से किसका बल्ला ज्यादा फिलहाल चल रहा है, तो उनके आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं-

विराट कोहली या बाबर आजम, कौन कर रहा फिलहाल सबसे ज्यादा धमाका? आंकड़े दे रहे हैं जवाब
Virat Kohli and Babar Azam

Virat Kohli vs Babar Azam: मौजूदा समय में क्रिकेट के दो दिग्गज क्रिकेटर मैदान में धमाका कर रहे हैं. ये दोनों खिलाड़ी कोई और नहीं भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और पाकिस्तान की शान बाबर आजम हैं. 'किंग' कोहली जहां इंडियन प्रीमियर लीग में धूम मचा रहे हैं. वहीं 'बॉबी' पाकिस्तान सुपर लीग में जलवा बिखेर रहे हैं. दोनों खिलाड़ियों के खेल को देखते हुए फैंस इनकी जमकर सराहना कर रहे हैं. यहीं नहीं दोनों देशों के फैंस अपने-अपने खिलाड़ियों का पक्ष भी ले रहे हैं. भारतीय फैंस का मानना है कि कोहली का प्रदर्शन बाबर से बेहतर है तो वहीं पाकिस्तानी फैंस बाबर के प्रदर्शन को कोहली से बेहतर मान रहे हैं. अगर आप भी दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से कन्फ्यूज हैं और जानना चाहते हैं कि किसका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा है तो दोनों खिलाड़ियों के आंकड़ों के आधार पर निकाल सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार है- 

विराट कोहली (Virat Kohli)

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली फिलहाल आईपीएल में शिरकत कर रहे हैं. जहां वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा है. टूर्नामेंट के 32 मुकाबले बीत जाने के बाद कोहली ने आरसीबी की तरफ से कुल छह मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से छह पारियों में 49.40 की औसत से 247 रन निकले हैं. जिसमें दो अर्धशतक शामिल है. नाबाद 69 रनों की खेली गई अर्धशतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. कोहली ने ये रन 157.32 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. 'किंग' कोहली के बल्ले से टूर्नामेंट में क्रिकेट को अबतक आठ छक्के और 28 चौके देखने को मिले हैं. टूर्नामेंट में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले फिलहाल पांचवें बल्लेबाज हैं. 

कोहली की तरफ से आईपीएल में खेली गई पारियां

नाबाद 69 रन- सनराइजर्स हैदराबाद
28 रन  - चेन्नई सुपर किंग्स
32 रन - राजस्थान रॉयल्स
50 रन - मुंबई इंडियंस
49 रन - लखनऊ सुपर जायंट्स
19 रन - दिल्ली कैपिटल्स

बाबर आजम (Babar Azam)

वहीं बाबर आजम अपनी घरेलू लीग पीएसएल में शिरकत कर रहे हैं. जहां वह पेशावर जाल्मी की टीम का हिस्सा हैं. खबर लिखे जाने तक लीग में उन्होंने कुल आठ मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से आठ पारियों में 85.20 की औसत से 426 रन निकले हैं. जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है. 100 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. पाकिस्तानी स्टार ने ये रन 142.95 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. यहां उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को अबतक 10 छक्के और 43 चौके देखने को मिले हैं. टूर्नामेंट में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. 

बाबर की तरफ से पीएसएल में खेली गई पारियां

39 रन - रावलपिंडी पिंडीज
43 रन - हैदराबाद किंग्समैन
नाबाद 87 रन - कराची किंग्स
43 रन - लाहौर कलंदर्स
18 रन - मुल्तान सुल्तांस 
नाबाद 71 रन - क्वेटा ग्लैडिएटर्स
नाबाद 100 रन - क्वेटा ग्लैडिएटर्स
25 रन - कराची किंग्स

यह भी पढ़ें- वाका की पिच पर अपने मुकाबले खेल रही है लखनऊ की टीम? जस्टिन लैंगर के बयान से मचा हड़कंप


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com