Motivational Quotes By Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 38 साल के हो गए हैं. क्रिकेट विराट के जीवन का पहला प्यार है. इस खेल में खुद को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए उन्होंने पूर्ण समर्पण के साथ कड़ी मेहनत की है और ये सिलसिला अब भी जारी है. कोहली आज दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज हैं. बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में कोहली ने अपने वनडे करियर का 38वां अर्धशतक जमाया. कोहली 38 साल की उम्र में भी विश्व क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से लगातार तहलका मचा रहे हैं. कोहली आज जो कुछ भी हैं इसके पीछे उनकी बड़ी सोच का बड़ा हाथ रहा है. ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके 5 सबसे बेहतरीन मोटिवेशनल कोट्स के बारे में.

Photo Credit: Getty
मैं जैसा हूं, वैसा ही रहना पसंद करता हूं और कोई दिखावा नहीं करता.
विराट कोहली का अंदाज मैदान पर काफी आक्रामक रहता है, जिसको लेकर उवकी खूब अलोचना भी होती है लेकिन कोहली का यह अंदाज ही उन्हें दूसरों से अलग बनाता है. मैदान पर आक्रामक रहने के बाद जब वह मैदान से बाहर आते हैं तो कोहली बिल्कुल शांत रहते हैं. यह अंदाज भी फैन्स को खूब भाता है.

आप जो भी करना चाहते हैं, उसे पूरे जोश के साथ करें और उसके लिए कड़ी मेहनत करें. कहीं और न देखें.
विराट कोहली आज जिस मुकाम पर हैं उनकी यही सोच उन्हें वहां पर लाकर खड़ा करती है. कोहली लगातार मेहनत करते हैं और उसका परिणाम उन्हें मिलता है. 38 साल के होने के बाद भी कोहली जब भी मैदान पर होते हैं तो हर डिपार्टमेंट में अपना 100 फीसदी देते हैं.

Photo Credit: @BCCI/X
आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से आपको हमेशा सफलता मिलेगी
विराट कोहली की सफलता का मंत्र भी यही है. कोहली हमेशा आत्मविश्वास में रहकर कड़ी मेहनत करते रहते हैं. आज कोहली को जो सफलता मिली है, उनकी यही सोच का परिणाम है.

Photo Credit: BCCI/Creimas
बल्ला कोई खिलौना नहीं है, यह एक हथियार है, यह मुझे जीवन में सब कुछ देता है, जो मुझे मैदान पर सब कुछ करने में मदद करता है.
विराट कोहली अपने बल्ले से खूब प्यार करते है और उसका सम्मान करते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में कोहली ने 74 रन की पारी खेली और भारत की जीत में अहम किरदार निभाने में सफल रहे. वहीं, जब मैच के दौरान बारिश हो रही थी तो वह अपने बल्ले का खास ध्यान रख रहे थे, कोहली अपने बल्ले को भीगने से बचाने कि लिए टी-शर्ट में छुपा कर बाहर ले जा रहे थे. यह इस बात का प्रमाण था कि वह अपने बल्ले का सम्मान किस कदर करते हैं.

एक फिट शरीर आपको आत्मविश्वास देता है, और एक बेहतरीन रवैये से ज्यादा प्रभावशाली कुछ भी नहीं है, जिसे आप खुलकर दिखा सकते.
विराट कोहली एक ऐसे क्रिकेटर रहे हैं जिन्होंने अपनी फिटनेस से साबित किया है कि आप ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खेल सकते हों. कोहली के कारण ही टीम इंडिया में फिटनेस का प्रचलन शुरू हुआ है. एक समय ऐसा भी था, जब विराट खाने-पीने के काफी शौकीन थे. लेकिन समय के साथ उन्होंने अपनी आदतों को बदला और आखिर में एक महान क्रिकेटर बने.
यह भी पढ़ें | तेंदुलकर का मास्टरस्ट्रोक! इस निवेश ने सिर्फ 3 साल में दिया 26 गुना रिटर्न, कुल इतने स्टार्ट-अप में लगा पैसा
यह भी पढ़ें | विराट कोहली ने चुनी ODI करियर की नंबर-1 पारी, जिसे मानते हैं दिल के सबसे करीब
यह भी पढ़ें | नंबर 1 मैल्कम मार्शल, वसीम अकरम ने चुने दुनिया के टॉप- 3 सबसे महान तेज गेंदबाज, बोले- 'वह GOAT हैं'
यह भी पढ़ें | बालों में रंगीन क्लिप्स... एथलेटिक्स ट्रैक की स्टार एंसी सोजन जिनका ग्लैमरस अंदाज बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कम नही
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं