विज्ञापन

Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ दिया 'हिटमैन' रोहित शर्मा का IPL 'महारिकॉर्ड'

Virat Kohli Surpass Rohit Sharma Record; RCB vs DC IPL 2026: इस IPL सीजन में विराट कोहली जिस रफ्तार से रन बना रहे हैं और जिस अंदाज के साथ खेल रहे हैं वो आने वाले मुकाबलों में और कारनामें अपने नाम करेंगे.

Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ दिया 'हिटमैन' रोहित शर्मा का IPL 'महारिकॉर्ड'
Virat Kohli Surpass Rohit Sharma Record; RCB vs DC IPL 2026:

Virat Kohli Surpass Rohit Sharma as Most Runs vs a Team in IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 39वें मैच को 9 विकेट से जीता. महज 76 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 6.3 ओवरों में जीत दर्ज की. इसी के साथ आरसीबी आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक गेंदें शेष रहते मुकाबला जीतने के मामले में 'नंबर-2' टीम बन गई है. आरसीबी ने यह मैच 81 गेंदें शेष रहते अपने नाम किया. इस मामले में मुंबई इंडियंस (MI) शीर्ष पर है, जिसने साल 2008 में कोलकाता नाइट राडइर्स (KKR) के विरुद्ध 68 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 87 गेंदें शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया था.

विराट कोहली ने तोड़ा रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड

इस मैच के दौरान विराट कोहली ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 15 गेंदों पर 23 रनों की अपनी पारी के जरिए आईपीएल इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इन रनों की मदद से कोहली अब किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. अब उनके दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ कुल 1172 रन हो गए हैं, जिसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा (1161 रन बनाम KKR) को पीछे छोड़ दिया है. दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में पहला स्थान भी कोहली के ही नाम है, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1174 रन बनाए हैं. 

इतना ही नहीं, कोहली 1159 रनों के साथ पंजाब किंग्स के खिलाफ चौथे स्थान पर भी काबिज हैं, जबकि डेविड वॉर्नर (1134 रन बनाम PBKS) पांचवें नंबर पर हैं. इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह है कि टॉप-5 की इस लिस्ट में कोहली इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका नाम तीन अलग-अलग टीमों के खिलाफ रिकॉर्ड बनाने के लिए शामिल है.

IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

1174 - विराट कोहली बनाम CSK

1172 - विराट कोहली बनाम DC

1161 - रोहित शर्मा बनाम KKR

1159 - विराट कोहली बनाम PBKS

1134 - डेविड वॉर्नर बनाम PBKS

इस आंकड़े की सबसे अनोखी बात यह है कि कोहली इस लिस्ट में एक से ज्यादा बार शामिल होने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं.

इस IPL सीजन में कोहली जिस रफ्तार से रन बना रहे हैं और जिस अंदाज के साथ खेल रहे हैं, उसे देखते हुए अगर मौजूदा सीजन के खत्म होते-होते वह इस लिस्ट के टॉप तीन स्थानों पर कब्जा कर लेते हैं, तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी. RCB के इस सीजन की बात करें तो फ्रेंचाइजी ने अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने अपने शुरुआती 8 मैचों में से 6 जीते हैं और सिर्फ 2 हारे हैं और 12 अंकों के साथ RCB ने IPL 2026 के प्लेऑफ में अपना एक कदम पहले ही बढ़ा दिया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com